• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड बन सकता है UCC लागू करने वाला पहला राज्य, अमित शाह से मिले सीएम धामी

Writer D by Writer D
04/07/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
UCC

CM Dhami met Amit Shah regarding UCC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/देहारादून। देशभर में समान नागरिक सहिंता (UCC) को लेकर चर्चा तेज है। वहीं उत्तराखंड (Uttarakhand) में UCC को लागू करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड पहला राज्य बन सकता है जहां समान नागरिक सहिंता (UCC) लागू हो जाए। इस कानून के लिए एक ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इस सबके बीच सोमवार देर रात उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आवास पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक अमित शाह के आवास पर उत्तराखंड में समान नागरिक सहिंता को लेकर अहम बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी के अलावा उत्तराखंड UCC ड्राफ्टिंग कमेटी की अध्यक्ष जस्टिस रंजना देसाई भी मौजूद रहीं। हालांकि अभी तक बैठक में हुई चर्चा को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जस्टिस देसाई की अध्यक्षता में बनाई गई है कमेटी

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करेंगे। इसके बाद एक कमेटी बनाई गई। कमेटी ने उत्तराखंड के लोगों से सुझाव मांगे।

देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी शिव भक्तों का स्वागत है: सीएम धामी

सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों से भी सुझाव मांगे गए थे। कमेटी ने एक ऑनलाइन पोर्टल बनाकर भी सुझाव मांगे थे। UCC का मसौदा तैयार करने के लिए सरकार ने एक्सपर्ट की एक कमेटी बनाई थी। रिटायर्ड जज रंजन प्रसाद देसाई को इसका अध्यक्ष बनाया गया था। कमेटी को करीब 20 लाख सुझाव मिले थे।

क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)?

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)  का सीधा अर्थ एक देश-एक कानून है। अभी शादी, तलाक, गोद लेने के नियम, उत्तराधिकारी, संपत्तियों से जुड़े मामलों के लिए सभी धर्मों में अलग-अलग कानून हैं। समान नागरिक संहिता आती है तो फिर सभी के लिए एक ही कानून होगा, फिर चाहे वो किसी भी धर्म या जाति का ही क्यों न हो।

Tags: delhi newsNational newsucc in uttarakhanduniform civil codeUttarakhand News
Previous Post

इस देश ने एक साथ पांच अपराधियों को दी मौत की सजा, पूजा स्थल पर हमला करने के थे दोषी

Next Post

सीएम योगी ने ‘संपर्क स्मार्टशाला-स्मार्ट ब्लॉक’ का किया शुभारंभ, टीचरों को भेंट की किट

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
Himachal impressed by USDMA's technology-based system
राजनीति

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का हिमाचल ने किया अध्ययन, चारधाम मॉनिटरिंग सिस्टम होगा लागू

30/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को एक वर्ष की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

30/04/2026
CM Yogi
Main Slider

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

30/04/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने 'संपर्क स्मार्टशाला-स्मार्ट ब्लॉक' का किया शुभारंभ, टीचरों को भेंट की किट

यह भी पढ़ें

share market

शुरुआती कमजोरी के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

18/07/2024
Maha Kumbh

महाकुंभ-2025: नया स्वरूप लेने लगी कुंभ नगरी

22/10/2024

वसुंधरा राजे ने नड्डा के बाद राजनाथ से की मुलाक़ात, भाजपा में हलचल बढ़ी

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version