• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरुआती कमजोरी के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Writer D by Writer D
18/07/2024
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। पहले आधे घंटे के कारोबार में बिकवाली का दबाव बना रहा। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया। खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही शेयर बाजार ने हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स (Sensex) 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market)  के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी, एलटी माइंडट्री, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 2.29 प्रतिशत से लेकर 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बजाज ऑटो, कॉल इंडिया, एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 2.35 प्रतिशत से लेकर 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,223 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 803 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,420 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex)  आज 202.30 अंक की कमजोरी के साथ 80,514.25 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार (Share Market) में बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक गिर कर 80,390.37 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से कुछ ही देर में ये सूचकांक रिकवरी करके हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 142.07 अंक की मजबूती के साथ 80,858.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इस नेता ने ली यूपी में बीजेपी की हार की जिम्मेदारी ली, पीएम मोदी को गिनाए इतने कारण

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 69.20 अंक टूट कर 24,543.80 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक गिर कर 24,515.10 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद लिवालों ने खरीदारी शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही इस सूचकांक ने निचले स्तर से डेढ़ सौ अंक से अधिक की रिकवरी करके 24,678.99 तक पहुंचने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 40.50 अंक की बढ़त के साथ 24,653.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 51.69 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,716.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 26.30 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,613 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

इस नेता ने ली यूपी में बीजेपी की हार की जिम्मेदारी ली, पीएम मोदी को गिनाए इतने कारण

Next Post

अभिषेक बच्चन ने तलाक के पोस्ट को किया लाइक, एक्टर के रिएक्शन पर फैंस की बढ़ी चिंत

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

06/07/2026
Gold-Silver
Business

सोने ने मारी छलांग, चांदी की चमक भी बढ़ी

03/07/2026
Share Market
Business

निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी

03/07/2026
LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Next Post
Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन ने तलाक के पोस्ट को किया लाइक, एक्टर के रिएक्शन पर फैंस की बढ़ी चिंत

यह भी पढ़ें

cm yogi

बुल्डोजर से अखिलेश को सबसे ज्यादा परेशानी : सीएम योगी

14/02/2022
weather

मौसम के मिजाज में दिखी नरमी, शुरू हुई बादलों की आवाजाही

03/07/2021
CM Yogi

देश प्रथम के संकल्प से दुनिया की महाताकत बनेगा भारत: सीएम योगी

11/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version