• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निरीक्षण को पहुंचे सीएम धामी

Writer D by Writer D
11/01/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्ण प्रयाग । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग, सेवाई में संचालित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे कार्यों, अवस्थापना सुविधाओं और परियोजना की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे श्रमिकों से मुलाकात कर उनका भी कुशलक्षेम जाना।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पीएम मोदी से मुलाकात के बाद और पीएम के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे से पूर्व सीएम धामी (CM Dhami) ने इस प्रोजेक्ट की समीक्षा की है।

मुख्यमंत्री धामी vने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अब पहाड़ो तक रेल पहुंचने का सपना पूरा हो रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की सौगात के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के प्रति उनका विशेष प्रेम और विकसित भारत की सोच को दर्शाया है। उन्होंने कहा *यह रेल लाइन उत्तराखंड के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी*।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने देवभूमि की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवस्थापना विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड राज्य को अनेक सौगातें दी हैं। जिसमें ऑल वेदर रोड, हवाई कनेक्टिविटी एवं रेल लाइनों के निर्माण से उत्तराखंड में आवागमन के साथ सभी प्रकार की सुविधाएं शामिल है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के बाद उत्तराखंड के चारों धाम रेल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रदेशवासियों को न केवल यहां यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि बद्रीनाथ और केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यात्रियों को शीतकालीन यात्रा में भी सहुलियत मिलेगी। *यह रेल परियोजना वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुधारेगी और राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

रेल परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की लंबाई 125 किलोमीटर है। इसमें 16 टनल और 12 स्टेशन बन रहे है। आगामी 2026 दिसंबर तक इस परियोजना का अधिकांश कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कर्णप्रयाग का रेलवे स्टेशन सेवाई में बन रहा है। गौचर के भट्टनगर से सेवाई तक 6.3 किलोमीटर स्केप टनल विगत 25 दिसंबर को ब्रेक थ्रू हो चुकी है, जबकि 6.2 किलोमीटर मेन टनल आगामी मार्च में ब्रेक थ्रू हो जाएगी। मेन टनल पर अब मात्र 695 मीटर का काम शेष है जिस पर दोनों ओर से काम चल रहा है। रेल परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि सेवाई में परियोजना के तहत एक रोड ब्रिज और एक रेल ब्रिज का कार्य भी प्रगति पर है।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, रेल विकास निगम के एजीएम अजय कुमार, डीजीएम भूपेंद्र सिंह, उप प्रबंधक लोकेश सिंह व कुनाल कुमार आदि मौजूद थे।

Tags: cm dhami
Previous Post

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम धामी ने की पैदल यात्रा, जनसभा कर की वोट की अपील

Next Post

महाराज व राजस्थान के सीएम के बीच शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने पर मंथन

Writer D

Writer D

Related Posts

More than 6,000 workers from UP are completely safe in Israel.
उत्तर प्रदेश

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

01/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने होलिका दहन एवं होली की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

01/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

01/03/2026
Kashi created a Guinness World Record under the guidance of CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

01/03/2026
cleanliness campaign
उत्तर प्रदेश

2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान

01/03/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

महाराज व राजस्थान के सीएम के बीच शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने पर मंथन

यह भी पढ़ें

आज उत्तर प्रदेश इज ऑफ डूइंग में दूसरे स्थान पर : सुरेश खन्ना

16/11/2021
rules will change from December 1

एक दिसंबर से बदल रहे ये नियम, होने वाले हैं ये बड़े बदलाव

30/11/2025
kidnapper arrested

 संतकबीरनगर : अपने ही अपहरण का नाटक करने वाला एलआईसी एजेंट गिरफ्तार

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version