• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 संतकबीरनगर : अपने ही अपहरण का नाटक करने वाला एलआईसी एजेंट गिरफ्तार

Desk by Desk
10/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, संत कबीरनगर
0
kidnapper arrested

kidnapper arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर के मेंहदावल क्षेत्र निवासी एलआईसी एजेंट को पुलिस ने अपने अपहरण का नाटक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने मंगलवार को यहां बताया कि गत आठ नवम्बर को मेंहदावल क्षेत्र के राघवेन्द्र यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके चाचा ओमप्रकाश 2003 से एलआईसी एजेन्ट का कार्य करते हैं। सात नवम्बर को डंड़ि याकला गांव से एलआईसी की किस्त का पैसा जमा करने के लिये एलआईसी ऑफिस खलीलाबाद गये थे। उस दिन वापस लौटकर नहीं आये। मोबाइल पर कॉल करके ओमप्रकाश ने बताया कि खलीलाबाद से तीन चार आदमी मेरा अपहरण कर मुझे बिहार के सिवान जिले में किसी बड़े हाते में ले आये हैं तथा बन्धक बनाये हुए हैं। इस सूचना पर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 317 / 2020 धारा 364 भादवि मे़ अभियोग पंजीकृत किया।

बिहार चुनाव में वाम दलों का 18 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन, कन्हैया की रैलियों का दिखा असर

उन्होंने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के घटना पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल निरीक्षक मनोज कुमार पंत व प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल अनिल कुमार पाण्डेय की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गठित टीम द्वारा बनाई गई योजना के तहत कथित अपहृत ओमप्रकाश को गोरखपुर में चिलुआताल क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में अपहृत ने बताया कि वह 2003 से एलआईसी एजेन्ट के रूप में कार्य कर रहा है। मेरे पिताजी ग्राम जमुअरिया खुर्द थाना मेंहदावल में जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक रहे हैं। उनकी छवि अच्छी होने के कारण संतकबीरनगर व आसपास के जिलों में वर्तमान में मेरे पास 300 ग्राहक मौजूदा समय में हैं जिनकी एलआईसी की पॉलिसी की किश्तों को जमा करता हूं। इसी बीच ग्राहकों की मेरे ऊपर 72000 रूपये की देनदारी हो गई थी।

उसने बताया कि वह अपने दोस्त राजेश शर्मा उर्फ भट्ट जी पुत्र राम मिलन शर्मा निवासी कलवारी माफी थाना बांसगांव के कमरे पर अपना बैग लेकर छुप गया था तथा स्वयं द्वारा अपहरण की गयी सूचना का भंडाफोड़ न हो इसीलिए मोबाइल को बंद कर देता था तथा जरूरत पड़ने पर गोरखपुर में घूम-घूम कर रुकने वाले स्थान से काफी दूर जाकर थोड़ी देर बात करके मोबाइल को बन्द कर देता था और फिर कमरे में आ जाता था। देनदारी के दबाव में अपहरण का नाटक रचा गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध धारा 419 / 420 भादवि व 66 आईटी एक्ट दर्ज करके न्यायालय भेज दिया।

Tags: Crime in UPcrime newslatest UP newsup newsसंतकबीरनगर न्यूज़
Previous Post

दिल्ली शाहरदा में किन्नर गुरु की हत्या करने वाला शूटर साथी समेत मेरठ से गिरफ्तार

Next Post

कोविड-19 के प्रति थोड़ी लापरवाही भी भारी हो सकती है, सावधानी बरते : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
cm yogi

कोविड-19 के प्रति थोड़ी लापरवाही भी भारी हो सकती है, सावधानी बरते : योगी

यह भी पढ़ें

Ram Navami

चैत्र रामनवमी के अवसर पर श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ से गुंजायमान होगा पूरा प्रदेश

29/03/2025
Suicide

पालीटेक्निक छात्रा ने की आत्महत्या

12/01/2024
Anubhav sinha reaction

रवि किशन के बयान पर अनुभव सिन्हा बोले- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर भी बात करें

16/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version