• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम पुष्कर और विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द अग्रवाल ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान अनेकों विशेषताओं से भरा हुआ है। संविधान नागरिकों को ना केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। हमारा संविधान हमारी व्यवस्था और हमारे समाज का पथ प्रदर्शक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ते से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। उनके द्वारा लिए गये निर्णयों से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। मोदी  के प्रयासों से 21 जून को विश्वभर में योग दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक की शपथ लेने के बाद मैंने प्रत्येक क्षण प्रदेशवासियों को समर्पित करने का प्रयास किया है। जन हित में अनेक निर्णय लिए हैं। समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में कोरोना की प्रथम डोज शत प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य दिसम्बर 2021 तक रखा गया था, जो कि अक्टूबर 2021 में ही पूर्ण किया जा चुका है। कोरोना की दूसरी डोज के शत प्रतिशत का लक्ष्य भी 15 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण किया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 1949 में आज ही के दिन हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। 02 वर्ष 11 माह एवं 18 दिन हमारे संविधान के निर्माण में लगे। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का बोध कराता है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  द्वारा देश के समग्र विकास के लिए हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। युवा, महिला, किसान, गरीब, मजदूर सबकी चिंता प्रधानमंत्री  ने की है।

26 /11 की बरसी पर सेलेब्स का छलका दर्द, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भारत में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया है। देश में 118 करोड़ कोविड टीकाकरण हो चुका है। राज्य में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2017 को मैंने निर्णय लिया कि विधानसभा के प्रत्येक कक्ष एवं सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा भीमराव अंबेडकर का चित्र लगेगा। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर एक साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, स्वामी ईश्वरदास, सचिव विधानसभा  मुकेश सिंघल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Previous Post

26 /11 की बरसी पर सेलेब्स का छलका दर्द, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Next Post

सभी रंगों को साथ लेकर गुलदस्ता बन रहा है : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
akhilesh yadav

सभी रंगों को साथ लेकर गुलदस्ता बन रहा है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Dark Elbows

मिनटों में पाए खूबसूरत कोहनी, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

09/01/2024
CM Yogi

जनता नहीं अब अपराधी कर रहे पश्चिमी यूपी से पलायन : सीएम योगी

28/03/2024
salman khan

सलमान खान ने 6 पैक ऐब्स में शेयर की शर्टलेस फोटो

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version