• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM पुष्कर ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पांच वित्तीय साक्षरता वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

Writer D by Writer D
20/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के एटीएम युक्त पांच वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाने को कहा।

मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड की ओर से वित्त पोषित एटीएम युक्त पांच वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के नवम वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन भी किया। इस दौरान कहा कि इन वाहनों का उपयोग राज्य की आम जनता को वित्तीय साक्षर बनाने एवं एटीएम के माध्यम से लेन देन कर डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वित्तीय समावेशन एवं डिजिटल इंडिया मिशन को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह सराहनीय प्रयास है। ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम वैन द्वारा राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के निवासियों को एटीएम के माध्यम से लेन-देन के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता के लिए जागरुकता भी प्रदान की जाएगी।

यूपी में 9.42 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका, 31 जिलों में नहीं मिला एक भी केस

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण लेने की सुविधा आसानी से हो, इसके लिए प्रत्येक जनपद में कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कैंपों में अधिक से अधिक लोगों को ऋण वितरित किया जाए।

बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना नाबार्ड की प्राथमिकता : डॉ. ज्ञानेन्द्र

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबन्धक डॉ. ज्ञानेन्द्र मणि ने कहा कि राज्य की समस्त जनता को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना नाबार्ड की प्राथमिकता है। राज्य के आर्थिक विकास में बैंकों की अहम भूमिका है। वित्तीय समावेशन निधि के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के वित्तीय सहयोग नाबार्ड की ओर से निरन्तर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राकेश तेजी ने कहा कि नाबार्ड की ओर से राज्य की जनता के लिए वित्तीय समावेशन निधि के अन्तर्गत प्रदत्त की जा रही है। विभिन्न सेवाओं का बैंक के अधिकाधिक उपयोग कर राज्य के आर्थिक विकास में सहयोग किया जा रहा है।नाबार्ड के सहयोग से पूर्व में प्रदत्त एक वित्तीय साक्षरता वाहन का उपयोग अल्मोड़ा जनपद में किया जा रहा है। इस मौके पर नाबार्ड के मुख्य महाप्रबन्धक एपी दास, ग्रामीण बैंक के समस्त महाप्रबन्धक तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: CM PushkarNational newsUttrakhand News
Previous Post

यूपी में 9.42 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका, 31 जिलों में नहीं मिला एक भी केस

Next Post

घुटनों में दर्द में रामबाण है ये योगा, ऐसे करें व्यायाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post
Yoga

घुटनों में दर्द में रामबाण है ये योगा, ऐसे करें व्यायाम

यह भी पढ़ें

Shani Jayanti

शनिदेव की पूजा में लापरवाही पड़ेगी भारी, जरूर बरतें ये विशेष सावधानियां

05/02/2022
Anna Hazare

‘आपकी कथनी और करनी में फर्क’, शराब नीति पर अन्ना हजारे ने केजरीवाल को लगाई फटकार

30/08/2022
bail

दुष्कर्म के आरोपी की जमानत मंजूर, कोर्ट ने दिये  रिहाई का निर्देश

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version