• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पुष्कर धामी, PM मोदी से की शिष्टाचार भेंट

Writer D by Writer D
10/07/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Pushkar Singh Dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून (10 जुलाई 2021)। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। उनका केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा पर पूछे गए सवाल पर कहा कि कांवड़ यात्रा केवल उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली से भी जुड़ी है। इन राज्यों से बात करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम सात बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति से भेंट करने के बाद तीन बजे उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शाम पांच बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट होगी।

Delhi: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami called on Prime Minister Narendra Modi today. pic.twitter.com/OgjhJDVVaB

— ANI (@ANI) July 10, 2021

मुख्यमंत्री शाम 5.20 बजे भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, शाम छह बजे नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से भेंट करेंगे। उनका अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री धामी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की एक टीम भी गई है। मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी उनके साथ हैं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मंत्रालयों से संबंधित मसलों की पैरवी करेंगे।

भाजपा सरकार में भी यूपी में जंगलराज चल रहा : मायावती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान आशीर्वाद लेने के साथ उन्हें राज्य में कोविड महामारी की रोकथाम, तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं मसलन चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना और केदारनाथ पुनर्निर्माण योजना के बारे में भी जानकारी दी।

राज्यपाल कोश्यारी का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली पहुंचकर वहां महाराष्ट्र सदन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कोश्यारी ने धामी को शुभकामनाएं दीं। धामी को कोश्यारी का वफादार माना जात है। सियासी जानकार कहते हैं कि धामी को सीएम की कुर्सी दिलाने में कोश्यारी का अहम योगदान रहा।

Tags: Dehradun Hindi SamacharDehradun News in HindiLatest Dehradun News in Hindipushkar singh dhami delhi visitPushkar singhi dhamiUttarakhand CMUttarakhand News
Previous Post

भाजपा सरकार में भी यूपी में जंगलराज चल रहा : मायावती

Next Post

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जमकर हुई हिंसा, इटावा में नकाबपोश ने SP को जड़ा थप्पड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Dr. Mohan Singh Bisht met CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी से लालकुआं विधायक ने की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की समस्याओं से किया अवगत

11/11/2025
CM Dhami
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

11/11/2025
Five killed in car explosion near Islamabad High Court
Main Slider

दिल्ली के बाद अब यहां हुआ कार में धमाका, 5 की मौत; 25 घायल

11/11/2025
Nithari Case
क्राइम

जेल से बाहर आएगा निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिहा करने का दिया आदेश

11/11/2025
PM Kisan Yojana
Business

खत्म हुआ पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार, जानें कब होगी जारी

11/11/2025
Next Post
block pramukh

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जमकर हुई हिंसा, इटावा में नकाबपोश ने SP को जड़ा थप्पड़

यह भी पढ़ें

Chicken Samosa

सहरी या इफ्तारी को जायकेदार बनेगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी

06/03/2025
Surya Grahan

कब लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के बारे में

27/06/2024
Raid

IT रेड का पांचवां दिन: विद्युत अभियंता के घर जालौन पहुंची टीम

08/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version