• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जमकर हुई हिंसा, इटावा में नकाबपोश ने SP को जड़ा थप्पड़

Writer D by Writer D
10/07/2021
in Main Slider, अमरोहा, इटावा, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, कानपुर, क्राइम, प्रतापगढ़, हमीरपुर
0
block pramukh

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर घमासान जारी है। आज 11 बजे से कानपुर सहित आसपास के जिलो में क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन कई क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। आज 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं इटावा, हमीरपुर में पुलिस और सपा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच फायरिंग और पथराव हुआ है।

इटावा के बढ़पुरा ब्लॉक में सपा-भाजपा की टक्कर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं की तरफ से एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई। एसपी सिटी को भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से थप्पड़ मारने की सूचना भी आ रही है। सपा भाजपा समर्थकों पर पुलिस की तरफ से आंसू गैस की फायरिंग की गई है। बवाल को बढ़ता देख स्पेशल पुलिस बुलाई गई है। भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया और जिला अध्यक्ष के साथ पुलिस की कहासुनी भी हुई है।

कानपुर- चौबेपुर, भीतरगांव, पतारा, बिल्हौर और ककवन ब्लाक के प्रमुख पद को लिए मतदान जारी है। इन सीटों पर भाजपा और सपा के बीच मुकाबला है। चौबेपुर में सपा भाजपा समर्थकों द्वारा नारेबाजी करने पर पुलिस ने लाठियां पटक कर खदेड़ दिया। यहां सपा के पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला के भतीजे अनुभव शुक्ला और भाजपा समर्थित प्रत्याशी के बीच मुकाबला है। बिधनू, शिवराजपुर, घाटमपुर और कल्याणपुर में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। भाजपा ने बाकी छह सीटों पर भी जीत का दावा किया है। सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हो रहा है।

CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पुष्कर धामी, PM मोदी से की शिष्टाचार भेंट

कानपुर देहात- जिले में 10 ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने अधिकारियों के साथ मतदान स्थल का निरीक्षण किया। सरवनखेड़ा सीट पर निर्दलीयों के बीच कड़ा मुकाबला है तो अमरौधा में विधायक विनोद कटियार की पत्नी प्रमिला की सपा समर्थित प्रत्याशी से टक्कर है।

औरैया- जिले के पांच ब्लॉकों में ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए वोटिंग जारी है। 3 बजे तक वोट पड़ेंगे। इसके बाद वोटों की गिनती होगी। सभी ब्लॉकों में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रेक्षक, डीएम, एसपी निरीक्षण पर है। अजीतमल, सहार और बिधूना में अधिकांश मतदाता अंदर जा चुके है। एरवाकटरा और अछल्दा में सपा के कुछ बीडीसी पहुंचने बाकी है।  मतदान की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए ड्रोन लगाया है। ब्लॉक गेट से दो सौ मीटर पहले सभी को रोका गया। कुछ बीडीसी सदस्यों को ई-रिक्शा से ब्लॉक तक भेजा गया।

हमीरपुर- जिले के सुमेरपुर ब्लाॅक में सपा प्रत्याशी जयनारायण यादव की गाड़ी पर भाजपा समर्थकों ने हमला बोल तोड़फोड़ की है। सपा प्रत्याशी के भाई के साथ मारपीट की गई। हरदोई के भरावन में वाहन निकालने को लेकर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री और सीओ संडीला महावीर सिंह के बीच तीखा विवाद हुआ।

भाजपा सरकार में भी यूपी में जंगलराज चल रहा : मायावती

फतेहपुर- ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से मतदान जारी है। जिले के बारह विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सभी विकास खंडों में भाजपा व सपा उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। नामांकन में हुए बवाल को लेकर मतदान व मतगणना में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। ड्रोन कैमरे से निगरानी के साथ मुख्य गेट से केवल मतदाता बीडीसी को ही प्रवेश दिया जा रहा है। अतिसंवेदनशील ब्लाॅक तेलियानी, विजयीपुर, हथगाम, खजुहा व धाता में अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मतदान के पहले ही सभी ब्लाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इटावा- कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद के पांच ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए वोटिंग जारी है भरथना, बसरेहर, महेवा, चकरनगर व बढ़पुरा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा वोट डाले जा रहे हैं। हर ब्लाक पर गेट पर ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। केवल क्षेत्र पंचायत सदस्य को ही मतगणना केंद्र में जाने की इजाजत है। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होगी और चार बजे तक परिणाम आने की संभावना है। चकरनगर में अब तक 33 वोटरों ने मतदान किया है। कुल 44 बीडीसी सदस्य मतदान करेंगे। अभ 11 वोटर शेष हैं।

कन्नौज- जिले के आठ ब्लाॅकों में छह सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद उमर्दा और गुगरापुर ब्लाॅक में मतदान हो रहा है। दोनों ब्लाकों में सपा और भाजपा प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला है। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन से निगरानी की जा रही है। शनिवार सुबह डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत कुमार वर्मा उमर्दा ब्लाक में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उमर्दा में भाजपा से अजय वर्मा व उनकी पत्नी ज्योतिष्ना वर्मा हैं तो दूसरी ओर सपा से अनुराधा देवी व उनके समर्थक प्रीतमा का नामांकन दाखिल हुआ था। यहां 145 क्षेत्र पंचायत सदस्य वोटिंग करेंगे, जबकि गुगरापुर में 33 सदस्य मतदान करेंगे। गुगरापुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संदीप चतुर्वेदी और समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी इसरार खान चुनाव मैदान में हैं।

चित्रकूट- ब्लाॅक प्रमुख चुनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर शांति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने की कवायद में जुटा है। जनपद के पांच ब्लाॅकों में से दो ब्लाॅकों में भाजपा के दो प्रत्याशी  निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं मानिकपुर व कर्वी में सपा भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला। पहाड़ी ब्लाॅक में भाजपा प्रत्याशी व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला। तीनों ब्लाॅकों में भाजपा के दिग्गज नेताओं व सपा के नेताओ ने अपने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रतापगढ़- जिले के आसपुर देवसरा विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान सपा व पुलिस में भिड़ंत हो गई। सपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा पथराव के बाद पुलिस ने उन पर काबू पाने के लिए कई राउंड फायर किए जिसके बाद हंगामे के चलते मतदान बाधित हुआ।

Tags: akhilesh yadavbjp in upblock pramukhblock pramukh chunavBlock pramukh chunav 2021Block pramukh electionblock pramukh list up 2021Dimple yadavelection 2021Election 2022election commission upelection in upelection in up 2022kannauj newsKanpur Hindi SamacharKanpur News in HindiLatest Kanpur News in HindiSamajwadi partyup bjpUp block pramukhup block pramukh chunavUp block pramukh chunav 2021up block pramukh chunav newsup block pramukh electionup block pramukh election 2021up cm yogiup election 2022up newsvidhan sabha election 2022Yogi Adityanath
Previous Post

CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पुष्कर धामी, PM मोदी से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेगा 3 करोड़, इस राज्य ने किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
tokyo olympic

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेगा 3 करोड़, इस राज्य ने किया ऐलान

यह भी पढ़ें

Sundar Pichai

Google के CEO सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से सम्मानित, भारत के राजदूत ने सौंपा अवार्ड

03/12/2022

बरातियों से भरी बस और ट्रैक्टर में टक्कर, चार की मौत, 15 घायल

20/04/2022
Drowned

गंगा स्नान करने गई युवती डूबी, तलाश जारी

05/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version