• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेगा 3 करोड़, इस राज्य ने किया ऐलान

Writer D by Writer D
10/07/2021
in Main Slider, खेल
0
tokyo olympic

tokyo olympic

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो ओलंपिक 2021 से ठीक पहले, दिल्ली सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए एक शानदार योजना बनाई है। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर 3 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये व कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के कोच को भी 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। दिल्ली की ओर से ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में मानिका बत्रा, दीपक कुमार, अमोज जैकब और सार्थक भांबरी शामिल हैं।

खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित मानिका बत्रा, टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. दीपक कुमार शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वो 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में भाग लेंगे। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के विद्यार्थी रहे अमोज जैकब  4×400 मीटर रिले में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिल्ली के ही सार्थक भांबरी 4×400 मीटर रिले में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भविष्य के ओलंपियन बनाने के लिए दिल्ली की तैयारी जोरों पर है और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। दिल्ली खेल विश्वविद्यालय उन खिलाड़ियों को तैयार करने का काम करेगा जो ओलंपिक खेलों में देश के लिए मेडल जीत कर लाएंगे।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जमकर हुई हिंसा, इटावा में नकाबपोश ने SP को जड़ा थप्पड़

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी दिल्ली को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करेगी इस दिशा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सिटी कम्युनिटी स्पोर्ट्स के माध्यम से पूरे दिल्ली में स्पोर्ट्स इवेंट्स आयोजित करेगी ताकि दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में स्पोर्ट्स को लेकर माहौल तैयार हो। ताकि हम 2048 के ओलंपिक खेलों के लिए मेजबानी का दावा कर सकें।

दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के अंतर्गत ही दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल की स्थापना भी की जा रही है। दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में अगले सत्र से दाखिले शुरू हो जाएंगे। जहां विद्यार्थियों की क्षमताओं व रुचियों को देखते हुए उनके लिए खेलों का चयन किया जाएगा और उन्हें बेहतरीन ट्रेनिंग दी जाएगी।

Tags: sports newssports updatstokyo olympicTokyo Olympic 2021
Previous Post

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जमकर हुई हिंसा, इटावा में नकाबपोश ने SP को जड़ा थप्पड़

Next Post

हरभजन के घर दूसरी बार गूंजी किलकारियां, गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
harbhajan singh

हरभजन के घर दूसरी बार गूंजी किलकारियां, गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म

यह भी पढ़ें

Food waste

भोजन की बर्बादी की वजह बन रहा कोरोना

09/12/2020
CM Dhami

देवभूमि से अयोध्या धाम के दर्शन फ़्लाइट से सिर्फ दो हजार में होंगे

06/03/2024
Durgashankar Mishra

यूपी के मुख्य सचिव का बढ़ा कार्यकाल, लगातार दूसरी बार मिले सेवा विस्तार

30/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version