• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नन्हीं बच्ची इनाया के साथ आत्मीय पल को मुख्यमंत्री साय ने किया साझा

Writer D by Writer D
18/05/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। ओडिशा प्रवास से रायपुर लौटने के बाद शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की पुलिस ग्राउंड हेलीपैड में एक नन्हीं बच्ची से मुलाकात हुई। उन्होंने जब बच्ची का नाम पूछा तो उसने अपना नाम इनाया बताया। कवर्धा से आई इस बच्ची ने हैलीकाप्टर में घूमने की इच्छा ज़ाहिर की तो सीएम साय ने मुस्कुराकर कहा कि अभी शाम हो रही है आपको ज़रूर घूमाने ले जायेंगे। दोनों के बीच बहुत ही भावपूर्ण संवाद को देखकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे। बच्ची अपने परिजनों के साथ वहाँ हेलीकॉप्टर देखने आई थी।

साय (CM Sai) ने शनिवार को बच्ची के साथ हुए आत्मीय संवाद को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा है कि –

उन नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी

उस नन्ही सी दोस्त से मुलाकात की बात ही कुछ और थी

उन नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी,
उस नन्हीं सी दोस्त से मुलाकात की बात ही कुछ और थी..

आज शाम ढले ओडिशा से तीन जन सभाओं के बाद रायपुर के पुलिस हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा तो नन्हीं सी बच्ची “इनाया” से मुलाकात हो गई। सुनहरी धूप सी खिली बच्ची को कौतूहल से हेलीकाप्टर निहारता देख… pic.twitter.com/gOer0kH6SM

— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 17, 2024

साय (CM Sai) ने लिखा कि शुक्रवार को शाम ढले ओडिशा से तीन जन सभाओं के बाद रायपुर के पुलिस हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा तो नन्हीं सी बच्ची इनाया से मुलाकात हो गई। सुनहरी धूप सी खिली बच्ची को कौतूहल से हेलीकाॅप्टर निहारता देखकर खुद को उसके पास जाने से न रोक सका। तुतलाती जुबान से उसके मुख से निकले मिश्री जैसे शब्दो ने तो जैसे दिन भर की थकान को ही परे धकेल दिया। हालांकि शाम होने की वजह से हेलीकाॅप्टर में उड़ने की उसकी इच्छा तो पूरी न कर सका पर बिटिया से इसका वादा जरूर किया है। बाल मनुहार के साथ यह आत्मीय पल आप सभी के संग साझा करते हुए वात्सल्य से भरा महसूस कर रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि, विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) का नन्हें बच्चों के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने अपने नाती वेदांश के साथ हुए संवाद को सोशल मीडिया में साझा किया था। जिसके व्यूअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 40 लाख को छूने जा रही है।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev SaiNational newsRaipur news
Previous Post

अधिकारी धरातल पर जाकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे : मुख्यमंत्री

Next Post

15 लाख रूपये के स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा! CM योगी ने किया ऐसा ऐलान, बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी

01/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेयजल, सिंचाई व राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं : मुख्यमंत्री योगी

01/05/2026
Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
Next Post
Arrested

15 लाख रूपये के स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

weather

नई दिल्ली : घने कोहरे की चादर से ढकी देश की राजधानी, बढ़ी ठंड

24/01/2021
shot

तालकटोरा कर्बला के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

12/12/2021
Hindu families came from Pakistan to attend Maha Kumbh

सनातन आस्था की पुकार सुन पाकिस्तान से महाकुम्भ में शामिल होने आये हिंदू परिवार

06/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version