• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालकटोरा कर्बला के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
shot

shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र स्थित तालकटोरा कर्बला के पास शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने मुतवल्ली सैयद फैजी के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में उनके सहयोगी सोनू के हाथ में गोली लग गई और वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने सोनू को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सैयद फैजी गनर व दो दोस्तों के साथ एक प्रिंटिंग प्रेस गए थे। तीन गोलियों के निशान प्रिंटिंग प्रेस के शटर पर भी मिले। पुलिस संदिग्ध बदमाशों की तलाश कर रही है।

कर्बला के पास अब्दुल मुकीम की प्रिंटिंग प्रेस पर शनिवार रात इलाके में रहने वाले मुतवल्ली सैयद फैजी भदेवां निवासी सहयोगी सोनू (36) और सरकारी गनर के साथ गए थे। जहां से पैदल ही घर लौटते वक्त बाइक सवार युवकों ने उन पर फायरिंग की। हमले के वक्त लाइसेंसी पिस्टल निकालते वक्त सैयद फैजी सड़क पर गिर जाने से बाल-बाल बच गए। वहीं बदमाशों की एक गोली सोनू के बायें हाथ में लगी। गनर ने हमलावरों पर जवाबी फायरिंग भी की, लेकिन वह बच निकले।

मुतवल्ली और शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य सैयद फैजी ने इस घटना के पीछे वक्फ बोर्ड को लेकर विवाद की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया, लेकिन शिकार सोनू हो गया। हालांकि उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया। बदमाशों की एक गोली सोनू को और तीन गोलियां प्रिंटिंग प्रेस के शटर पर लगी।

बीच बजार फायिरंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी होते ही एसीपी बाजारखाला विजय राज सिंह, सीओ एलआइयू अवधेश कुमार सिंह सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी

एसीपी विजय राज ने बताया कि पीड़ित ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्ध युवकों को चिन्हित किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Tags: crime newsLucknow NewsTalkatora Karbalaup news
Previous Post

‘आओ मिलकर मनाएं विजय पर्व’, शहीद CDS रावत का आखिरी वीडियो संदेश

Next Post

बब्बन राजभर समेत राजभर समाज के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post

बब्बन राजभर समेत राजभर समाज के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

सपा-भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुआ पथराव

07/03/2022
goverment school

सरकारी स्कूलों को निदेशालय ने दी सौगात, 62 स्कूलों में शुरू होंगे 19 नए विषय

26/09/2020
Love

नए साल में एक-दूसरे से करें ये वादे, बढ़ेगा प्यार और भरोसा

30/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version