• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आओ मिलकर मनाएं विजय पर्व’, शहीद CDS रावत का आखिरी वीडियो संदेश

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे (IAF Helicopter crash) में जनरल रावत का निधन हो गया। अपने निधन से एक दिन पहले जनरल रावत ने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने 1971 की जंग में जीत की बधाई दी थी। साथ ही इस युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी थी।

उनका ये आखिरी वीडियो मैसेज 1971 युद्ध के 50 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे ‘स्वर्णिम विजय पर्व’ में दिखाया गया। इसी कार्यक्रम के लिए उनका ये वीडियो 7 दिसंबर को रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 8 दिसंबर को हुए दुखद हादसे में उनका देहांत हो गया।

इस वीडियो में जनरल रावत ने कहा था, ‘स्वर्णिम विजय पर्व के अवसर पर मैं भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सेना की 1971 की लड़ाई में जीत की 50वीं वर्षगांठ को हम विजय पर्व के तौर पर मना रहे हैं। मैं इस पावन पर्व पर सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’

स्वर्णिम विजय पर्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया था, ’12 से 14 दिसंबर तक इंडिया गेट पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ये बड़े सौभाग्य की बात है कि विजय पर्व अमर जवान ज्योति की लौ की छांव में आयोजित किया जा रहा है, जोकि हमारे वीर शहीदों की याद में स्थापित की गई थी। हम सभी देशवासियों को इस विजय पर्व के जश्न में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करते हैं। अपनी सेनाओं पर हमें है गर्व, आओ मिलकर मनाएं विजय पर्व। जय हिंद।’

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी

स्वर्णिम विजय पर्व के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘जनरल रावत के निधन से एक बहादुर सैनिक, सलाहकार और जिंदादिल इंसान को खोया है। वो इस विजय पर्व के आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित थे। कई बार इस कार्यक्रम के स्वरूप को लेकर उन्होंने मुझसे चर्चा की थी। इसलिए मुझे उनकी कमी काफी महसूस हो रही है।’ उन्होंने बताया कि पहले इस कार्यक्रम को बहुत ही भव्य तरीके से मनाने की तैयारी थी, लेकिन जनरल रावत समेत 13 लोगों की मौत के बाद इसे सादगी से मनाने का फैसला लिया गया है।

8 दिसंबर को हुआ था हादसा

देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में हो गई थी। इस हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जिंदा बच पाए थे, जिनका वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Tags: cds bipin rawatdelhi newsrip cds bipin rawttamilnadu chopper crashvijay parv
Previous Post

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी

Next Post

तालकटोरा कर्बला के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Next Post
shot

तालकटोरा कर्बला के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

यह भी पढ़ें

Pickle

अचार के तेल का ऐसे करें इस्तेमाल

26/02/2026
Nishant Kumar

निशांत कुमार की बिहार सियासत में होने वाली है एंट्री, मिलेगी बड़ी ज़िम्मेदारी

03/03/2026
Sainik School

सीएम की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति करेंगे पूर्वी यूपी के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण

31/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version