• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आमजन के विश्वास का हिस्सा हैं भाजपा के कार्यकर्ताः सीएम योगी

Writer D by Writer D
03/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने एक तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई की, तो उनका मार्गदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा अभियान ( 17सितंबर से दो अक्टूबर) के तहत होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यक्रम स्वयं के लिए नहीं, बल्कि नेशन फर्स्ट के भाव के साथ होते हैं। हम संस्थापकों के विजन राष्ट्र प्रथम के भाव को जीवन का मिशन मानकर आगे बढ़ते हैं। हमारे कार्यकर्ता जब इसे अभियान मानकर बढ़ते हैं तो वे आमजन का विश्वास का हिस्सा बनते हैं। मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पहले उत्साहवर्धन किया, फिर अपील भी की कि दो अक्टूबर को विजयादशमी भी है। यह सभी कार्यक्रम भी अच्छे से हों और पर्व-त्योहार भी आसानी से मनाए जाएं।

देश का पैसा बाहर जाएगा तो भारत के खिलाफ आतंकवाद में प्रयोग होगा

सीएम (CM Yogi) ने सेवा पखवाड़े के आयोजन और उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने वोकल फॉर लोकल को हस्तशिल्पियों का सम्मान बताया। कहा कि इसने यूपी के एक्सपोर्ट को कई गुना बढ़ाया है। यह आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम ने सभी से इसे बढ़ावा देने की अपील की और कहा कि देश का पैसा यहां के कारीगरों को ही मिले, बाहर जाएगा तो भारत के खिलाफ आतंकवाद में प्रयोग होगा।

यूपी से अधिक कोई नहीं समझ सकता स्वच्छता का महत्व

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने स्वच्छता कार्यक्रम का जिक्र करते हुए इसे जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसका महत्व यूपी से अधिक कोई नहीं समझ सकता। 11 वर्ष पहले इस सीजन में गांवों में पैदल चलना दूभर होता था। बदबू व गंदगी रहती थी, लेकिन आज हर गांव में पैदल जाया जा सकता है। स्वच्छता का ही असर है कि इंसेफेलाइटिस समाप्त हो गया। सीएम ने कहा कि बूथ स्तर की टीम मलिन बस्तियों में होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बने। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतः बैन करने पर जोर दिया।

यूपी ने इस वर्ष 36 करोड़ पौधरोपण कर नया रिकॉर्ड बनाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में यूपी की भागीदारी से आगंतुकों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत इस वर्ष भी एक दिन में 36 करोड़ से अधिक पौधरोपण का रिकॉर्ड बना। 8 वर्ष में 240 करोड़ पौधरोपण हुए। यूपी का फॉरेस्ट कवर बढ़ा। जिस प्रदेश में पहले 50 लाख पौधे नहीं मिलते थे, वहां की नर्सरियों में 52 करोड़ पौधे तैयार किए गए। सीएम ने नमो वन/पार्क का भी जिक्र किया।

जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही बीमारियों से लड़ने का सामर्थ्य रखेंगे

सीएम (CM Yogi) ने भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से मुखातिब होते हुए कहा कि यूपी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है। हर अभियान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जीजान से लगे रहते हैं। सीएम ने रक्तदान शिविर को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हर रविवार को स्वास्थ्य मेला लगाता है। वहां केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का डिस्प्ले, उपचार व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। सीएम ने स्वास्थ्य के प्रति आमजन को जागरूक करने की अपील की और मंत्र दिया कि जितनी मेहनत करेंगे, बीमारियों से उतना ही लड़ने का सामर्थ्य रखेंगे। सीएम ने कोविड के दौरान भारत के बेहतरीन प्रबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि देश में जितनी मौतें हुईं, उसकी तुलना में सुपर पॉवर अमेरिका में चार गुना अधिक मौतें हुईं।

सेवानिवृत्त अधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ बैठकर विकसित-आत्मनिर्भर यूपी को बढ़ाने पर करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 300 से अधिक सेवानिवृत्त आईएएस, आईएफएस, विभिन्न अधिकारियों व अलग-अलग विषय विशेषज्ञों के साथ बैठकर विकसित-आत्मनिर्भर यूपी के कार्यक्रम को बढ़ाने जा रहे हैं। विकसित व आत्मनिर्भर भारत के साथ विकसित यूपी को बढ़ाने के कार्यक्रम कॉलेजों, स्कूलों व अन्य संस्थाओं में होंगे, जनप्रतिनिधि भी उसका हिस्सा बनेंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना को संकल्प के रूप में दिया है। हम इसके अनुरूप कार्य करेंगे। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिव्यांगजनों को जनप्रतिनिधियों द्वारा कृत्रिम उपकरण वितरण करेंगे।

पीएम पर लिखी गईं पुस्तकें उपहार में दें

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पीएम पर लिखीं गईं पुस्तकें उपहार के रूप में दें। पूरे पखवाड़े यह अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता से पहले विधायक खेलकूद प्रतियोगिता होगी। ग्राम पंचायत से लेकर संसदीय क्षेत्र की प्रतिभाएं इससे निखरेंगी। सीएम ने विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फाइन आर्ट से जुड़े लोगों को भी इससे प्रेरित करें। यह प्रतियोगिता सावर्जनिक स्थानों पर करें, जिससे दीवारें भी सजेंगी और युवाओं का सम्मान भी होगा। सीएम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, पं. दीनदयाल उपाध्याय व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी की भी चर्चा की।

सीएम ने नमो मैराथन में तेजस्वी सूर्या को किया आमंत्रित

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी 17 नगर निगम व गौतमबुद्ध नगर में नमो मैराथन कार्यक्रम पर जोर दिया। सीएम ने इसमें भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को भी आमंत्रित किया। सीएम ने मैराथन में 10 हजार से अधिक युवाओं को हिस्सा बनाने की अपील की।

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने किया।

Tags: Yogi News
Previous Post

राजा साहब का निधन समाज और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

दूध के साथ इन चीजों का सेवन करना हो सकता है नुक्सानदायक

Writer D

Writer D

Related Posts

Crackdown on adulterators during festivals
Main Slider

त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

19/10/2025
CM YOGI
Main Slider

सीएम योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

19/10/2025
Gen-Z
Main Slider

नेपाल में GEN-Z का बड़ा ऐलान, आम चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की उड़ी नींद

19/10/2025
Akhilesh Yadav
Main Slider

पहले विरोध, अब मंजूरी! PDA सरकार खरीदेगी करोड़ों के दीए, अखिलेश का यू-टर्न चर्चा में

19/10/2025
Pragya Thakur
राजनीति

हमारी लड़कियां बात न माने तो तोड़ दो उनकी टांग…, लव जिहाद पर प्रज्ञा सिंह का बड़ा बयान

19/10/2025
Next Post
Milk

दूध के साथ इन चीजों का सेवन करना हो सकता है नुक्सानदायक

यह भी पढ़ें

Patanjali

‘एक करोड़ का जुर्माना लगा देंगे…’, सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव की पतंजलि को लगाई कड़ी फटकार

21/11/2023
CM Bhajanlal Sharma

शिक्षकों की समाज के प्रति दोहरी जिम्मेदारी: सीएम शर्मा

23/06/2024
मैच 1 और टीमें 3

मैच 1 और टीमें 3 : Cricket के इतिहास में सबसे अनोखा मैच, जानिए इससे जुड़ी हर बात

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version