• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजा साहब का निधन समाज और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
03/09/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi paid tribute to the head of Ayodhya royal family
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को अयोध्या राजसदन पहुंचे और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं अयोध्या राज परिवार के मुखिया राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत राजा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

राजा साहब का निधन समाज और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन केवल अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवन भर रामलला और राम मंदिर आंदोलन के लिए अपना योगदान दिया। राजा साहब का व्यक्तित्व धर्म, संस्कृति और परंपरा का अद्वितीय संगम था।

संत-महंतों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी

त्रयोदशी संस्कार में बड़ी संख्या में संत-महंत, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। पूरे राजसदन का वातावरण भावविह्वल हो उठा। सभी ने दिवंगत राजा साहब के आदर्शों और उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

रामलला के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा

राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गत दिनों उनका निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। राज परिवार से जुड़े लोग और अयोध्या के नागरिक लगातार राजसदन पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री का दौरा, श्रद्धांजलि के साथ सम्मान का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का यह दौरा न केवल श्रद्धांजलि अर्पण का प्रतीक रहा, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और राज परिवार के योगदान के प्रति सम्मान का भी संदेश दिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायकगण वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: ayodhya newscm yogi
Previous Post

2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश अभियान के लिए विशेषज्ञों ने साझा किये विचार

Next Post

आमजन के विश्वास का हिस्सा हैं भाजपा के कार्यकर्ताः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
cm yogi

आमजन के विश्वास का हिस्सा हैं भाजपा के कार्यकर्ताः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

burning truck

गुजरात : कपास से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

08/01/2021
सीएम योगी

विकास और निर्माण कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : योगी

23/09/2020
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सेमीफाइनल , द. अफ्रीका से आज भिड़ेगा श्रीलंका

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version