• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजभवन में सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण unveiled statue of Sardar Patel at Raj Bhavan

सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ । यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राजभवन स्थित मुख्य लॉन में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं कृतित्व पर लगायी गयी छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल ने जनक सिंह मीना की पुस्तक ‘सरदार पटेल व्यक्तित्व, विचार एवं राष्ट्र निर्माण’ का विमोचन भी किया।

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी समेत परिवार के सात सदस्य कोरोना संक्रमित

इससे पूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जीपीओ पार्क स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल जाकर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलायी। अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व के संबंध में कहा था कि यदि मेरे साथ सरदार पटेल न होते तो आजादी मिलने में और 10 साल लग जाते।

राज्यपाल ने कहा कि अंग्रेजों के मन में यह भाव था कि दे दो इन्हें आजादी लेकिन अखण्ड भारत तो बनेगा नहीं, क्योंकि 562 रियासतों के राजा-रजवाड़े अपना राज छोड़ने वाले नहीं हैं। लेकिन सरदार पटेल का व्यक्तित्व एवं प्रभाव ऐसा था कि धीरे-धीरे सभी रियासतों के राजा-रजवाड़ों ने उनकी बात मानकर अखण्ड भारत के सपने को साकार किया।

बाद में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की नवस्थापित प्रतिमा का ऑनलाइन लोकार्पण किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि एवं आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags: 24ghanteonline24ghanteonline.comhindi newsIndialatest newsunveiled statue of Sardar Patel at Raj BhavanUttar Pradeshउत्तर प्रदेशबीजेपीराजभवनराज्‍यपाल आनंदीबेन पटेलसरदार पटेलसरदार पटेल की मूर्ति का अनावरणसीएम योगी
Previous Post

लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आपत्तिजनक पोस्टर लगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Next Post

धर्म परिवर्तन मामले में हाईकोर्ट के आदेश का होगा कड़ाई से पालन : सीएम योगी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
CM Bhajan lal Sharma
राजनीति

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

28/02/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

धर्म परिवर्तन मामले में हाईकोर्ट के आदेश का होगा कड़ाई से पालन : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Leader of Tarique Rahman's party killed amid Bangladesh polls

बांग्लादेश में मतदान के दौरान हिंसा की शुरुआत, तारिक रहमान की पार्टी के नेता की हत्या

12/02/2026
Google

Google पर ‘दिवाली’ सर्च करते ही स्क्रीन पर दिखेगा कुछ मजेदार, अभी ट्राई करें ये ट्रिक

17/10/2022
Lawyer murdered

सगे भाइयों ने वकील की हत्या कर उन्नाव में फेंका शव, ये थी वजह

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version