• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्म परिवर्तन मामले में हाईकोर्ट के आदेश का होगा कड़ाई से पालन : सीएम योगी

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को साफ शब्दों ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय का आदेश कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन अवैध है। इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसके लिए प्रभावी कानून बनाया जाएगा ।

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जौनपुर जिले में मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिंह के समर्थन में सिकरारा चौराहे के पास बगीचे में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन को अवैध करार कर दिया है। अब इसका पालन कड़ाई से कराया जाएगा और इसके लिए शीघ्र ही प्रभावी कानून बनाया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि बहन – बेटियों की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी कृत संकल्प है। इसके लिए कई योजनाएं जैसे मिशन शक्ति आदि चलाई जा रही है और अब कानून बनने के बाद जो लोग बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करेंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि या तो वे सुधर जाएंगे नहीं तो उन्हें राम नाम सत्य होना पड़ेगा।

राजभवन में सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में तो अब राजनीतिक क्षमता का अकाल पड़ता दिख रहा है। अब उनमें क्षमता तो नहीं है, लेकिन वह प्रदेश में षडयंत्र कर दंगा कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी तय किया है कि प्रदेश में दंगाईयों की जगह जेल या कहीं और होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गुंडे और माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है तो सबसे ज्यादा तकलीफ सपा को हो रही है ।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के 15 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश में गुण्डा राज कायम था।आदमी का जीवन और उसकी सम्पत्ति सुरक्षित नहीं रहती थी , लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन काल में आपरेशन माफिया के तहत आज माफियाओं की सम्पत्ति पर बुलडोजर चल रहा है। उन्होंने कहा कि आपरेशन माफिया से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बुरा लग रहा है । उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश में किसी माफिया को पनपने नहीं दिया जायेगा।

श्री योगी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार जनता की सेवा करती है , जबकि कांग्रेस,सपा और बसपा समाज को बांटने तथा परिवार वाद को लेकर चलती है।भाजपा शासन काल में महिलाओं,किसानों और नौजवानों के लिए विशेष कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता विधायक सांसद व अन्य पदाधिकारी बन सकता है क्या यह कांग्रेस और सपा में संभव है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बेटी को राज्यसभा में भेजना था। मैंने जौनपुर की बेटी एवं पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी को राज्यसभा में भेजा।

लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आपत्तिजनक पोस्टर लगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री योगी ने कहा कि महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर और चूल्हा,उज्ज्वला योजना के तहत बिजली कनेक्शन,राशन कार्ड में महिलाओं का नाम और घर घर शौचालय का निर्माण कराकर हमारी सरकार ने “सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास ” के नारे को चरितार्थ किया है । उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण देश के कोने-कोने से प्रदेश में सबसे अधिक प्रवासी जौनपुर जिले में आए और यहां के जिला प्रशासन ने सबको खाद्यान्न देकर उनके गृह जनपदों तक पहुंचाने का कार्य किया है ।

उन्होंने कहा हमसे पूछा जाता था कि राम मंदिर कब बनेगा । आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास भी होकर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।श्री योगी ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ साढ़े तीन लाख सरकारी नौकरियां दी गई है।अपने शासन काल में तीस लाख नौजवानों को निजी क्षेत्र में रोजगार के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा की 30 लाख आवास दिए गए और 87 लाख वृद्धि एवं विकलांग वृद्ध एवं दिव्यांग जनों को पेंशन दी गई । श्री योगी ने मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मनोज सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी , राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, गोरखपुर के सांसद रवि किशन , भदोही के सांसद रमेश चंद्र बिंद , राज्यसभा के सांसद प्रवीण निषाद , मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज , जौनपुर के विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह , डॉ लीना तिवारी , रमेश चंद्र मिश्र , दिनेश चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद थे ।

Tags: bjpcm yogiJaunpur newsLove Jihadup crime newsup newsup news in hindiup policeYogi Adityanath
Previous Post

राजभवन में सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण

Next Post

हिमाचल के केलांग में सीजन की पहली बर्फबारी, न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
केलांग में सीजन की पहली बर्फबारी first snowfall of season in Keylong

हिमाचल के केलांग में सीजन की पहली बर्फबारी, न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे

यह भी पढ़ें

Firing

बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायरिंग, दारोगा घायल

27/11/2021
Kuttu Chapati

नवरात्रि में व्रत की थाली में शामिल करें कुट्टू की रोटियां, ये है बनाने की विधि

27/09/2025
The entire family was found dead

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालियों पर लगा हत्या का आरोप

21/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version