• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछली सरकारों के Genes का हिस्सा था भ्रष्टाचार: सीएम योगी

Writer D by Writer D
09/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से जौनपुर को 258 करोड़ रुपये की 116 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बटन दबाकर इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। करीब 25 मिनट के संबोधन में कहा कि, उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। यह प्रदेश देश में नजीर बन रहा है।

पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर प्रदेश को खोखला कर दिया था। भ्रष्टाचार पिछली सरकारों की जींस का हिस्सा था। पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। अपने खानदान के लिए भ्रष्टाचार पैदा करते थे। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भ्रष्टाचारी कोई भी होगा उसकी संपत्ति कुर्क करके उसे गरीबों के उपयोग के लिए सौंपने में कोई संकोच नहीं करेंगे।

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि पूर्व की सरकारों में सूबे में विकास की योजनाएं जो भी चलाई गईं सिर्फ अपने लोगों को लाभ दिया गया। उसका लाभ आम आदमी को नहीं मिला। आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। नए भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश भी नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए आप लोगों का जो योगदान रहा उसका धन्यवाद ज्ञापित करने मैं आया हूं।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि, जौनपुर दौरे पर आते ही मैंने मेडिकल कॉलेज व एसटीपी निर्माण का निरीक्षण किया। देखा कि जौनपुर आज विकास की ओर बढ़ रहा है। विकास की योजनाओं का ईमानदारी से पालन का ही परिणाम है कि आज जौनपुर के साथ ही पूरा प्रदेश विकास की एक नई कहानी लिख रहा है। कहा कि 2017 के पहले की सरकार के भ्रष्टाचार के चलते योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही थीं। वह सरकार केवल ठेकेदारों व परिवार के लोगों को लाभ देने का काम कर रही थी। जिसका परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश बिछड़ता गया।

रोजगार देने वाला और दंगामुक्त प्रदेश

मुख्यमंत्री (CM Yogi) योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होकर रोजगार देने वाला प्रदेश बन गया है। यहां नौजवानों की प्रतिभा का ही परिणाम है कि प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पहले इसी प्रदेश के लोगों को बाहर जाने में पहचान छिपानी पड़ती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों को हर जगह सम्मान मिल रहा है। कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे में लगी है।

सीएम योगी की सुरक्षा में सेंध, काफिले के सामने सपा कार्यकर्ता ने दिखाया काला झंडा

जौनपुर की इमरती और इत्र की सराहना

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार की शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य योजनाओं का बखान किया। उन्होने यहां की प्रसिद्ध इमरती और इत्र की भी सराहना की। कहा कि इसको पहचान दिलाने के लिए जल्द ही जीआई टैग दिलाने का काम होगा। गांव से लेकर शहर तक को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

Tags: cm yogiJaunpur newsup news
Previous Post

सीएम योगी की सुरक्षा में सेंध, काफिले के सामने सपा कार्यकर्ता ने दिखाया काला झंडा

Next Post

CBSE ने जारी किए 10वीं कंपार्टमेंट के रिजल्ट, यहां पर करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
mayawati
Main Slider

UP की कानून-व्यवस्था पर मायावती का हमला, ब्राह्मण समाज को बताया असुरक्षित

11/05/2026
Next Post
Compartment Result

CBSE ने जारी किए 10वीं कंपार्टमेंट के रिजल्ट, यहां पर करें चेक

यह भी पढ़ें

Global Investors Summit

यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देने का कदम

18/05/2022
Lucknow Airport

अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 21 लाख का सोना

12/11/2021
CM Nayab Singh Saini

राज्य बजट में शिक्षा क्षेत्र पर किया जाएगा विशेष फोकस: मुख्यमंत्री सैनी

05/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version