• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बोला विरमगाम, योगी जी को जय श्रीराम

Writer D by Writer D
26/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गुजरात, चुनाव 2022, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
cm yogi

CM Yogi did a huge roadshow for Hardik Patel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को विरमगाम विधानसभा क्षेत्र में रोड शो (Road Show) किया। यहां से भाजपा ने हार्दिक पटेल (Hardik Patel) को मैदान में उतारा है। जनता ने केसरिया फहराकर योगी जी को जय श्रीराम किया। गगनचुंबी नारों, पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत व सम्मान किया गया तो योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर गुजरात की जनता का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान संवेदनशीलता का परिचय देते हुए योगी आदित्यनाथ ने खचाखच भीड़ में भी सामने से आ रही एम्बुलेंस को रास्ता दिया।

योगी (CM Yogi)  की झलक पाने को छतों पर उमड़ी भीड़

रोड शो के दौरान योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की झलक पाने को लोग छतों, वाहनों और दीवारों पर खड़े रहे। पूरा विरमगाम सिर्फ योगी योगी की गूंज से गुंजायमान हो गया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की जबरदस्त भीड़ रही। लोग योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की झलक अपने मोबाइल में कैद करते रहे। योगी ने भी उन्हें निराश नहीं किया, बल्कि मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन किया। युवा सीएम योगी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते भी दिखे तो महिलाएं भी उनकी झलक देखने रोड शो में आईं। लोगों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

खचाखच भीड़ में भी एम्बुलेंस को दिया रास्ता

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के रोड शो के दौरान खचाखच भीड़ रही। रास्ते में सामने से एम्बुलेंस आ रही थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाथ से इशारा कर लोगों को किनारे होकर रास्ता देने को कहा। इससे सुगमता से एम्बुलेंस निकल सकी।

मुझे चढ़ गया भगवा रंग- रंग

रोड शो के दौरान गीत-संगीत भी खूब हुए। मुझे चढ़ गया भगवा रंग-रंग, जो राम को लाये हैं… आदि गीत बजते रहे। गुजरात की जनता ने इन गीतों के जरिए भी गोरक्षपीठाधीश्वर का गुजरात की धरती पर स्वागत किया।

Tags: cm yogieelctions 2022gujrat assembly elections 2022gujrat electionsgujrat newsSomnath templeup news
Previous Post

ऑटो इंडस्ट्री का हब बनेगा पश्चिमी यूपी, विदेशों में होगी सप्लाई

Next Post

स्वच्छ्ता अभियान को लेकर सख्त हुए नोडल अधिकारी, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
Sunil Yadav

स्वच्छ्ता अभियान को लेकर सख्त हुए नोडल अधिकारी, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

यह भी पढ़ें

neet exam

NEET : 12वीं के स्टूडेंट्स को सिखाएंगी कैसे मिलेगी परीक्षा में सफलता

27/10/2020
Gang Rape

उच्च न्यायालय ने फूलपुर गैंग रेप पीड़िता के परिवार को सुरक्षा एवं संरक्षण देने का दिया निर्देश

22/10/2020
steal

दुकान का शटर तोड़कर चार लाख की बैटरी चुरा ले गए चोर

01/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version