• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जलवायु परिवर्तन से जीव के साथ सृष्टि को बचाना बड़ी चुनौती: सीएम योगी

Writer D by Writer D
27/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में पदक विजेताओं का उत्साह वर्धन किया और जल उत्सव माह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के क्या प्रभाव होंगे, यह आज की सबसे बड़ी समस्या है। जलवायु परिवर्तन से जीव के साथ सृष्टि को बचाना बड़ी चुनौती है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इस अवसर पर सीएसआर फंड से वन विभाग को मिली 250 मोटरबाइक और 34 स्कूटी के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लिए 12 स्वर्ण पदक, 18 रजत पदक, 13 कांस्य पदक विजेता इन सभी वन अधिकारियों का हृदय से अभिनंदन, बधाई है। उन्होंने कहा कि खेलकूद में बिना भेदभाव पहली श्रेणी से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने भाग लिया। खेलकूद में हार जीत की चिंता किये बगैर, स्वस्थ प्रस्तिस्पर्धा करके सामाजिक संदेश देता है। अभी 43 मेडल प्राप्त हुए हैं। उम्मीद है कि अगली बार उत्तर प्रदेश को नंबर एक स्थान प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि हम हर वर्ष 30 करोड़, 35 करोड़ वृक्षारोपण करते हैं, लेकिन उन वन सम्पदा का संरक्षण भी करना आवश्यक है। पिछले छह वर्ष में उत्तर प्रदेश में 100 करोड़ वृक्षारोपण हुआ। फारेस्ट कवर बढ़ा, वन्य जीव भी बढ़े। अवैध खनन प्रतिबंधित किया गया। टाइगर रिजर्व की नई साइट बन रही है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि वन विभाग उन सभी विभागों को चिह्नित करे जहां से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हर जनपद में अमृत सरोवर बन रहे हैं। हजारों सरोवर बने, वन विभाग को इन्हें पर्यावरण वृक्षारोपण के कार्य करने चाहिए। हम इसमें ग्राम पंचायत, क्षेत्र एवं जिला पंचायत की सहायता ले सकते हैं। वन्य जीवों के प्रति सकारात्मक भाव लोगों के मन में पैदा करना होगा।

जीवन चक्र केवल मनुष्य से नहीं, जीव और मनुष्य के बेहतर समन्वय से चलेगा। जीवन चक्र को बनाकर चलना होगा। वन विभाग को राज्य पशु बारह सिंघा के संरक्षण, संवर्धन के लिए पार्क स्थापित करे। इसी तरह राज्य पक्षी सारस के भी संरक्षण संवर्धन करने की प्रक्रिया करनी चाहिए। इस मौके पर वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: Lucknow News
Previous Post

हंगामे के बीच राज्यसभा दोपहर 2 बजे, लोकसभा शाम 4 बजे तक स्थगित

Next Post

यूपी में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, सीएम योगी ने SC के निर्णय का किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
Next Post
cm yogi

यूपी में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, सीएम योगी ने SC के निर्णय का किया स्वागत

यह भी पढ़ें

garitalika teej

Hartalika Teek : जानिए हरतालिका तीज पूजा का सबसे सटीक मुहूर्त

08/09/2021
Suicide

फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

09/05/2022

जंतर मंतर: News 18 के कैमरामैन पर किसानों का हमला, गंभीर रूप से घायल

22/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version