• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पार्कों और चौराहों पर स्थापित की जाएंगी महापुरुषों की प्रतिमा: सीएम योगी

Writer D by Writer D
16/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Matra Arpan Scheme

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : पिछली सरकारों में अनदेखी की वजह से विकास की रेस में पिछड़े बुंदेलखंड ने योगी सरकार (Yogi Government) की नई नीतियों के चलते उन्नति के नए सोपानों की ओर तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। दशकों तक विकास के मानकों पर पिछड़ा रहा बुंदेलखंड अब उत्तर प्रदेश के अंदर औद्योगिक विकास के नए केंद्र के तौर पर उभर रहा है।

बात चाहे नोएडा के बाद बीडा के तौर पर उत्तर प्रदेश के दूसरे औद्योगिक शहर के विकास की हो, ललितपुर ड्रग पार्क की हो या फिर बांदा-चित्रकूट नोड पर हो रहे औद्योगिक निवेश की, बुंदेलखंड अब विकास की नई परिभाषा लिखने की ओर योगी सरकार के विजन को साकार करने की ओर अग्रसर है। इसी के तहत अब योगी सरकार बुंदेलखंड के बांदा जनपद को महायोजना के तहत विस्तार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तक होगा महायोजना का विस्तार

योगी सरकार महायोजना के तहत बांदा में औद्योगिक-व्यावसायिक और आवासीय गतिविधियों के विकास को सुनियोजित ढंग से अमलीजामा पहनाएगी। सीएम (CM Yogi) के निर्देश पर बांदा के विस्तार का खाका तैयार किया जा रहा है। बांदा का विस्तार वर्ष 2031 तक अनुमानित बांदा नगर क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2,34,896 और गांव क्षेत्र की कुल अनुमानित जनसंख्या 85,143 के अनुसार करने की योजना तैयार की जा रही है। महायोजना के तहत विकास के लिए औद्योगिक व विकासोन्मुख निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

योगी की सभा में शामिल होने आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से ज्यादा यात्री घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बांदा में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तक महायोजना की सीमा का विस्तार करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस से कॉरिडोर जोड़ने को कहा है। वहीं हैवी ट्रैफिक से नगर निगम का यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय शिल्पकला और संस्कृति को दिया जाएगा बढ़ावा

महायोजना के तहत विकास प्राधिकरणों को आम जन मानस की सुविधाओं पर फोकस करते हुए सुनियोजित, संतुलित और तीव्र विकास के निर्देश दिये गये हैं। इतना ही नहीं उन्हे आय की नई संभावनाएं तलाशने को कहा गया है ताकि विकास कार्य में पैसे की कमी न हो। वहीं बांदा में स्थानीय शिल्पकला और परंपरागत उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर को विकसित किया जाएगा।

पार्कों और चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शहर में यातायात की समस्या को देखते हुए टैक्सी-ऑटो स्टैंड और स्ट्रीट वेंडर ज़ोन तय किये जाएंगे। इसके अलावा मल्टीलेवल पार्किंग बनायी जाएगी। बांदा को गेट-वे सिटी के रूप में विकसित करने के लिए समृद्धि, खुशी और स्थिरता पर फोकस करते हुए स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

Next Post

सीएम विष्णु देव साय पहली बार पहुंचे गिरौदपुरी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

07/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मानसून से पहले सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्य सचिव

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णु देव साय पहली बार पहुंचे गिरौदपुरी

यह भी पढ़ें

Murder

जमीनी विवाद में पूर्व प्रधान की हत्या

10/11/2023
इंग्लैंड 112 रन पर ऑलआउट

मोटेरा में अक्षर पटेल का कमाल, इंग्लैंड 112 रन पर ऑलआउट

24/02/2021
ab de villiers

एबी डिविलियर्स ने चुनी IPL 2020 की बेस्ट टीम

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version