• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 सीएम योगी ने टीकाकरण तेज करने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
13/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को यहां टीम-09 (Team 9) की बैठक में कोविड (Covid) प्रबंधन की गहन समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण (Vaccination) में तेजी लाने और गरीबों को नि:शुल्क राशन योजना का पारदर्शी व्यवस्था के तहत अनाज वितरण करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेशवासियों को कोविड टीकाकवर उपलब्ध कराने का हमारा महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। 30 करोड़ 56 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 103.65 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 85.63 प्रतिशत लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण की प्रगति संतोषप्रद है। इसे और तेज किया जाए। सीमावर्ती कुछ राज्यों में कोविड के केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

कोविड से बचाव की हमारी ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति आशातीत सफलता देने वाली रही है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 307 है। इनमें से 293 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। विगत 24 घंटों में एक लाख 24 हजार 673 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 55 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 37 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। वर्तमान में पॉजिटिविटी दर 0.05 प्रतिशत है। यह अच्छे संकेत हैं। सतर्कता-सावधानी बनाए रखी जाए।

लखनऊ में कोरोना की दस्तक, महिला डॉक्टर पॉज़िटिव

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 साल से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। 700 निजी टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है। इन टीकाकरण केंद्रों और बूस्टर डोज की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे।

गेहूं खरीद सुचारू रूप से जारी रहे, इसके लिए क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जाए। गेहूं के भंडारण की अच्छी व्यवस्था हो। क्रय केंद्रों पर बोरों की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। हर किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले। प्रत्येक दशा में किसान को उसके गेहूं का भुगतान तय समय-सीमा के भीतर हो जाना चाहिए।

योगी सरकार ने सरकारी वकीलों पर कसा शिकंजा, अपर महाधिवक्ता को हटाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 करोड़ गरीब जनता के सुचारु भरण-पोषण के लिए प्रदेश सरकार मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। केंद्र सरकार की ओर से भी मुफ्त राशन दिया जा रहा है। राशन के अतिरिक्त दाल, नमक और खाद्य तेल भी दिया जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी भी मुफ्त दी जा रही है। व्यापक जनहित की यह योजना सुव्यवस्थित रूप से चलती रहे, इसके लिए वितरण सामग्री की उपलब्धता, वितरण प्रणाली आदि की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाती रहे।

Tags: live hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

मछ्ली पकड़ने गए युवक के हाथ लगा हैंडग्रेनेड, मचा हड़कंप

Next Post

ग्रामीणों से भरी नाव डूबी, तीन महिला मजदूरों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
UP Budget 2026-27: Suresh Khanna presented the state budget
Main Slider

UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया कुल 9.13 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट

11/02/2026
Next Post

ग्रामीणों से भरी नाव डूबी, तीन महिला मजदूरों की मौत

यह भी पढ़ें

फेसबुक की लत से अकेलेपन और डिप्रेशन से मिलता है निजात

20/08/2020
Intercity Express

इंटरसिटी एक्सप्रेस में धुआं उठने से मची अफरातफरी, कोच से बाहर कूदे घबराए यात्री

06/11/2025
temples

मंदिर में जाकर कभी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

12/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version