• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘थारा फूफा अभी जिंदा है’, 102 साल के दुलीचंद ने निकाली अपनी बारात

Writer D by Writer D
09/09/2022
in राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Dulichand

Dulichand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोहतक। अपने आपको जिंदा साबित करने के लिए 102 साल के बुजुर्ग (Dulichand) को बैंड बाजे के साथ बारात निकालने पड़ी, क्योंकि सरकारी रिकॉर्ड में उसे मुर्दा घोषित कर दिया गया है। पिछले 6 महीने से उसका पेंशन बंद है। जब बुजुर्ग शहर में से अपनी बारात लेकर निकला तो लोग देखते ही रह गए।

अपनी बारात लेकर बुजुर्ग रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचा, जहां पर हरियाणा के पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर मौजूद थे। बुजुर्ग की समस्या को देखते हुए मनीष ग्रोवर इधर-उधर अधिकारियों को फोन मिलाते हुए नजर आए और आखिर अधिकारी रेस्ट हाउस में ही बुजुर्ग की समस्या का समाधान करने के लिए दौड़ते हुए पहुंच गए।

रोहतक जिले के गांधरा गांव के रहने वाले दुलीचंद ( Dulichand ) की उम्र 102 साल है, जो बुढ़ापा पेंशन ले रहे थे। अचानक अप्रैल माह में उनकी बुढ़ापा पेंशन बंद हो गई। बुजुर्ग के परिवार वाले जब इसका कारण जानने पहुंचे तो हैरान हो गए, क्योंकि दुलीचंद की पेंशन उनकी मौत की वजह से बंद हुई थी। 6 महीने तक परिवार के लोग अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर काटते रहे लेकिन समाधान नहीं हुआ।

102 साल के बुजुर्ग ने निकाली अपनी बारात

इसके बाद परिवार के लोग समाजसेवी नवीन जयहिंद के पास पहुंचे और अपनी समस्या उनके सामने रखी। आखिर बुजुर्ग को जिंदा साबित करने के लिए रथ व बैंड बाजे के साथ नाचते गाते बारात निकाली गई। ताकि अधिकारियों और सरकार के लोगों तक यह बात पहुंच सके कि बुजुर्ग पेंशन को लेकर कितने परेशान है।

जैसे ही बुजुर्ग दुलीचंद रथ पर सवार होकर निकले और आगे बैंड बाजे के साथ युवक नाचते हुए अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। हाथों में पोस्टर बैनर थे कि दुलीचंद अभी जिंदा है। अधिकारियों के कार्यालय पर जाने की कोशिश की गई तो गेट बंद कर दिए गए। आखिर सभी लोग कैनाल रेस्ट हाउस में पहुंचे जहां पर पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर मौजूद थे।

रामनगरी में गृहकर से मुक्त हुए 1080 मठ-मंदिर, संत-धर्माचार्यों ने जताया हर्ष

उनके सामने जब समस्या रखी तो वे इधर-उधर अधिकारियों को फोन खड़काते नजर आए और आखिर अतिरिक्त जिला उपायुक्त महेंद्रपाल मौके पर पहुंचे और पूरी समस्या सुनी और कहा कि इस मामले में जांच करा कर जल्दी बुजुर्ग की पेंशन चालू कराई जाएगी और जो भी कर्मचारी इस मामले में दोषी है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी कहा कि कहां पर खामियां रही है, जांच करवाएंगे और जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस मामले में दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और वह बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और जल्द ही दुलीचंद की पेंशन शुरू करा दी जाएगी।

Tags: harayana newsNational newsRohtak news
Previous Post

रामनगरी में गृहकर से मुक्त हुए 1080 मठ-मंदिर, संत-धर्माचार्यों ने जताया हर्ष

Next Post

Modi@20 पुस्तक का विमोचन करेंगे सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
CM Yogi

Modi@20 पुस्तक का विमोचन करेंगे सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Sridevi

Sridevi Death Anniversary: क्या हुआ था 24 फरवरी की रात

24/02/2021
Lionel Messi

मेसी की विश्व कप जर्सी की हुई नीलामी , 78 लाख डॉलर में बिकी

15/12/2023
Sakshi Dhoni Post

एमएस धोनी की क्रिकेट के मैदान पर वापसी पर पत्नी साक्षी ने जाहिर की खुशी

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version