• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने किया यूपीजीआईएस के आयोजन स्थल का निरीक्षण

Writer D by Writer D
05/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi inspected the venue of UPGIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) के मुख्य आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। जैव ऊर्जा से संचालित होने वाली गोल्फ कार्ट पर बैठकर सीएम ने पूरे आयोजन स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक ब्लॉक में जाकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों समेत निर्माण कार्य में जुटीं इकाइयों को उचित दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने खासतौर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अन्य वीआईपी मेहमानों और निवेशकों के आवागमन, बैठने और अन्य सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि 10 से 12 फरवरी के मध्य इसी स्थान पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत तमाम वीआईपी और दुनिया भर के छोटे-बड़े निवेशक जुटेंगे।

गोल्फ कार्ट पर बैठकर लिया आयोजन स्थल का जायजा

रविवार शाम को मुख्यमंत्री (CM Yogi) वृंदावन योजना के अंतर्गत बन रहे मुख्य आयोजन स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने पहले अधिकारियों से मौखिक रूप से तैयारियों के विषय में जानकारी ली। इसके बाद वो औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी और तमाम बड़े अधिकारियों के साथ गोल्फ कार्ट पर सवार होकर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे। सीएम सबसे पहले मुख्य आयोजन स्थल के समीप बने जलाशय के पास पहुंचे। यहां उन्होंने वृक्षारोपण भी किया।

CM Yogi

इसके बाद सीएम (CM Yogi) का काफिला स्पेशल लाउंज पहुंचा, जहां उन्हें इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश ने तैयारियों की जानकारी दी। यहां से निकलकर सीएम ने विभिन्न ब्लॉकों और हैंगर्स का निरीक्षण किया। यहां उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों ने मैप के माध्यम से पूरे ब्लॉक की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। सीएम ने करीब आधे घंटे तक आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

जाते-जाते सीएम (CM Yogi) ने मीटिंग हॉल में अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी दिए। उनके साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास विभाग अरविंद कुमार, डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान और मंडलायुक्त रोशन जैकब समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Yogi

सात ब्लॉक में बांटा गया है पूरा आयोजन स्थल

मालूम हो कि पूरे कार्यक्रम स्थल को सात ब्लॉक में बांटा गया है। पहले ब्लॉक में पीएम मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जहां दस हजार से अधिक लोग उपस्थित होंगे। इस ब्लॉक के बगल में ही वीआईपी लाउंज, पार्टनर कंट्रीज, इंड्रस्टी पार्टनर और नॉलेज पार्टनर्स के लाउंज के साथ ही फूडकोर्ट बनाया गया है। इसी से सटाकर दूसरा ब्लॉक बनाया जा रहा है, जिसमें चार हैंगर बनाए गए हैं। इन हैंगर में एक साथ सुबह से लेकर रात तक प्रदेश के विभिन्न विभागों के अलग-अलग सेशन चलेंगे, जिसमें विदेश, देश और प्रदेश के निवेशक शामिल होंगे। हर हैंगर में ढाई सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

तीसरे ब्लॉक में मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है, जहां से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ब्लॉक में यूपी इन्वेस्ट का ऑफिस बनाया गया है। वहीं चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। चौथा ब्लॉक प्री फंक्शन के लिए तैयार किया गया है, जहां विभिन्न प्रकार की कल्चरल एक्टिविटी होंगी।

CM Yogi

वहीं पांचवां ब्लॉक ड्रोन शो के लिए तैयार किया जा रहा है। छठवां ब्लॉक बी2बी मीटिंग्स के लिए तैयार किया जा रहा है, जहां निवेश प्रस्तावों और एमओयू को फाइनल किया जाएगा। इसके साथ यहां पर फायर, सेफ्टी और मेडिकल जोन तैयार किया जा रहा है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। तीनों जोन तैयार होने के बाद इसका रियलिटी चेक भी किया जाएगा। वहीं सातवां और अंतिम ब्लॉक एग्जिबिशन के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसमें कुल 11 हाल होंगे। प्रत्येक हॉल में विभिन्न सेक्टर पर अलग अलग सेशन पर चर्चा होगी।

Tags: cm yogiLucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

उत्तर प्रदेश में निवेशकों की पहली पसंद बना मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

Next Post

वाराणसी के होनहारों के नाम रहा GIS-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज’ प्रतियोगिता का स्कूल लेवल इवेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
shot
उत्तर प्रदेश

मातम में बदली बर्थडे पार्टी, 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत

03/03/2026
Next Post
GIS-23 Headliner Business Quiz

वाराणसी के होनहारों के नाम रहा GIS-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' प्रतियोगिता का स्कूल लेवल इवेंट

यह भी पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को हुआ कोरोना, मेंदाता के ICU में भर्ती

15/11/2020
President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

26/07/2022
AK Sharma

निषाद व भगवान राम का है बहुत पुराना नाता: एके शर्मा

19/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version