• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी के होनहारों के नाम रहा GIS-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज’ प्रतियोगिता का स्कूल लेवल इवेंट

Writer D by Writer D
05/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
GIS-23 Headliner Business Quiz

GIS-23 Headliner Business Quiz

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। GIS-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज’ (GIS-23 Headliner Business Quiz) प्रतियोगिता का स्कूल लेवल इवेंट वाराणसी के किशोरों के नाम रहा। सनबीम इंग्लिश स्कूल, लहरतारा, वाराणसी के शास्वत और आदित्य की जोड़ी ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि, सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर वाराणसी के स्नेहित सिंह और विवेक पटेल की जोड़ी दूसरे स्थान पर और संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोइराजपुर, वाराणसी के 11वीं के छात्र आदित्य कुमार गौरव की एकल सदस्यीय टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, प्रतियोगिता के इंडिया क्विज ‘खुले सत्र’ में प्रीतम उपाध्याय और पीयूष केडिया की टीम ने सबसे ज्यादा सवालों के सही जवाब देकर विजेता का तमगा हासिल किया।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-23) से पहले युवाओं में बिजनेस व कॉरपोरेट जगत के साथ-साथ समसामयिक घटनाक्रमों और सामान्य ज्ञान की परख के लिए इन्वेस्ट यूपी द्वारा आयोजित इस दो दिनी प्रतियोगिता का रविवार को आखिरी दिन था। दूसरे दिन के दोनों ही सत्रों में ज्ञान, कौशल और तार्किक क्षमता का शानदार प्रदर्शन हुआ। इंडिया क्विज (स्कूल लेवल) में 368 टीमों ने भाग लिया था। शो को होस्ट कर रहे क्विज मास्टर कुशन पटेल ने बड़े ही रोचक ढंग से प्रतियोगिता के फ़ॉर्मेट के अनुसार प्रतिभागी टीमों से सवाल पूछे। अंतिम राउंड में 08 टीमों के बीच हुई स्कूल लेवल प्रतियोगिता में पहला स्थान पर आई सनबीम इंग्लिश स्कूल, लहरतारा, वाराणसी की टीम को विजेता के रूप में ₹50 हजार का पुरस्कार दिया गया, जबकि द्वितीय स्थान की टीम को ₹30 हजार और तृतीय स्थान की टीम को ₹20 हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इंडिया ओपन क्विज में सबने दिखाया बौद्धिक दम-खम

इंडिया ओपन क्विज़ (खुला सत्र) में सभी आयु वर्ग के लोग प्रतिभाग कर सकते थे। 250 से अधिक प्रतिभागियों के बीच हुए प्रारंभिक चरण के बाद सेमीफाइनल चरण के लिए टीमों का चयन हुआ और फिर 08 टीमों को फाइनल राउंड के लिए चयनित किया गया। इस प्रतियोगिता में ज्यादातर सवाल सामान्य ज्ञान से जुड़े थे। फाइनल राउंड में सबसे ज्यादा सही जवाब देकर प्रीतम उपाध्याय और पीयूष केडिया की टीम ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए ₹80 हजार का पुरस्कार प्राप्त किया। प्रीतम चेन्नई में बार्कलेज कंपनी में सेवारत हैं, जबकि पीयूष मुम्बई में एमएक्स प्लेयर में जॉब करते हैं। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही चंडीगढ़ के आयुष अवस्थी और मुम्बई के शांतनु शर्मा की टीम को ₹45 हजार का पुरस्कार मिला। आयुष अर्नस्ट एंड यंग कंपनी में सेवारत हैं, जबकि शांतनु एविड लर्निंग में।

वहीं तृतीय स्थान पर रही प्रतीक विजयवर्गीय और शशांक त्यागी की टीम को ₹25 हजार का पुरस्कार मिला। प्रतीक जेएनयू दिल्ली में शोधरत हैं और शशांक भारत सरकार की सेवा में हैं। सभी टीमें एक से बढ़कर एक रहीं। प्रशस्ति पत्र देकर सभी का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रारंभिक चरण में सफलता के बाद सेमीफाइनल राउंड हुआ और फिर 08 टीमें फाइनल राउंड के लिए चयनित हुईं। शो के फॉर्मेट के अनुसार हर चरण में प्रतिभागियों से कला, संस्कृति, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान, जैव विविधता, उद्योग जगत, इतिहास, खेल, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस झांकी आदि से जुड़े समसामयिक घटनाक्रमों व सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता के दौरान ऑडियंस को भी ईनाम जीतने का मौका मिला। क्विज मास्टर ने ऑडियंस से भी सवाल-जवाब किये और उन्हें चॉकलेट, पुस्तकें, कुकीज, हुडी आदि उपहार भेंट किए।

बता दें कि 10-12 फरवरी तक आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार देश भर के विद्यार्थियों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए यह खास प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके माध्यम से प्रदेश सरकार मेधावी युवाओं को ₹4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका दिया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित इस दो दिनी अनोखी प्रतियोगिता में भाग लेने देश के चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता सहित अनेक बड़े शहरों से युवा बिजनेस व आईटी प्रोफेशनल्स आए थे। पहले दिन बिजनेस और कॉर्पोरेट जगत के प्रोफेशनल्स की भागीदारी रही थी। जबकि दूसरे दिन इंडिया क्विज (स्कूल लेवल) और इंडिया क्विज (खुला सत्र) की अलग-अलग श्रेणियों में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशेष सचिव मुख्यमंत्री, कुमार हर्ष सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।

कल बिजनेस क्विज प्रतियोगिता में हम दोनों अलग-अलग टीम में थे और विजेता हुए थे, आज की ओपन प्रतियोगिता में हम दोनों ने एक साथ भाग लिया और पहली पोजिशन आई। दो दिनी प्रतियोगिता का यह अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। यूपी सरकार के इन्वेस्टर्स समिट के लिए हमारी शुभकामनाएं।

प्रीतम उपाध्याय और पीयूष केडिया
प्रथम स्थान

इन्वेस्ट यूपी के इस क्विज शो में भाग लेने का अच्छा अनुभव रहा। दोनों दिन की प्रतियोगिताओं में हमने भाग लिया और फाइनलिस्ट रहे। आखिर दूसरे दिन की प्रतियोगिता में हमारी टीम द्वितीय स्थान पर रही। यूपी सरकार प्रदेश के विकास के लिए इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। यूपी के साथ-साथ देश के विकास के लिए यह कार्यक्रम उपयोगी सिद्ध होगा।

आयुष अवस्थी और शांतनु शर्मा
द्वितीय स्थान

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले इस तरह की अनोखी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए यूपी सरकार का धन्यवाद। मैं जेएनयू में रिसर्च स्कॉलर हूँ, ऐसी प्रतियोगिता मेरे बौद्धिक विकास में भी सहायक होती है। मुझे खुशी है कि मैंने इसमें प्रतिभाग किया और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतीक विजयवर्गीय, (तृतीय स्थान)

Tags: GIS-23GIS-23 Headliner Business Quizup gis
Previous Post

सीएम योगी ने किया यूपीजीआईएस के आयोजन स्थल का निरीक्षण

Next Post

अपनी ही चौकी में रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
Bribe

अपनी ही चौकी में रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने शेयर की ओपन शर्ट में Bold Photo, फैंस ने की जम कर तारीफ

27/10/2020
akhilesh yadav

भाजपा राज में गांव पूर्णतया उपेक्षित हैं : अखिलेश यादव

26/09/2021
मौसंबी

रखना चाहते हैं अगर अपनी हेल्थ का ख्याल तो एक बार जरूर खाए ये फल

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version