• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में जितना अधिकार केजरीवाल का उतना अन्य राज्यों से आए लोगों का- सीएम योगी

Writer D by Writer D
10/01/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
cm yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के फर्जी वोटर वाले बयान पर सीएम योगी (CM Yogi) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली में जितना अधिकार अरविंद केजरीवाल का है उतना ही अन्य राज्यों से आए हुए लोगों का भी है। लोग दिल्ली की सुविधाओं और विकास में महत्तवूर्ण योगदान देते हैं। सीएम योगी शुक्रवार को प्रयागराज में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)ने कहा कि दूसरे राज्य के नागरिक को दिल्ली का मतदाता बनने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति दिल्ली में सरकार की भी किसी प्रकार की सेवा से जुड़ा है तो उसे मतदाता बनने का अधिकार है। इसके अलावा दिल्ली के निर्माण में लगे श्रमिक वर्ग हो या व्यवसायी हो, राजनेता हो या अन्य प्रोफेशनल सभी का दिल्ली पर उतना ही अधिकार है जितना अरविंद केजरीवाल का है। मतदाता बनाने काम चुनाव आयोग के हस्तक्षेप से होता है इसमें किसी सरकार का कोई रोल नहीं है। केजरीवाल ने संवैधानिक संस्था पर प्रश्न उठाया है।

हजारों वर्षों की विरासत जुड़ी है कुम्भ की प्रचीन परंपरा- सीएम योगी

महाकुम्भ के आयोजन की जमीन पर विवाद खड़ा करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने करारा जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि जिन्हें विकास पसंद नहीं वही लोग विवाद खड़ा कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि कुम्भ की परंपरा प्राचीन है, यह हजारों वर्षों की विरासत के साथ जुड़ी हुई है। हम किसी मत और मजहब के खिलाफ नहीं है, लेकिन अगर कोई 1400 वर्षों के इतिहास वाले इस्लाम को हजारों वर्षों की विरासत पर थोपने का प्रयास करेगा तो यह किसी को स्वीकार नहीं होगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जिनको विकास पसंद नहीं है ऐसे लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ये भव्य आयोजन में व्यवधान पैदा करने की मानसिकता है।

सीएम योगी ने परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जो लोग कुम्भ के भू-भाग को वक्फ की भूमि बताकर इसे लेने का दावा कर रहे हैं, वह मानसिकता किसी पवित्र उद्देश्य से नहीं हो सकती। यह किसी अच्छे आयोजन में व्यवधान पैदा करने का कुत्सित प्रयास हो सकता है, यह कुदृष्टि किसी भू-माफिया की हो सकती है। इसलिए वक्फ बोर्ड को भू माफिया बोर्ड न बनाएं। सीएम योगी इशारों-इशारों में समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके वक्त जमीनों पर कब्जे हुए इस विवाद के पीछे वही लोग हैं। इनके आकाओं का कहना ही है जो ‘प्लाट खाली है, वो प्लाट हमारी है’ ये नारा पहले भी लगते रहे हैं। लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से आज प्रयागराज नए रूप में सभी के सामने है- योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि इस बार महाकुम्भ का आयोजन 10 हजार एकड़ जमीन पर हो रहा है। इसके अलावा 5 हजार एकड़ में अन्य पार्किंग की जगह आरक्षित की गई है। सीएम योगी ने कहा कि जब देश गुलाम था तब मुगलों और अंग्रेजों ने कुम्भ के आयोजन पर अनेक रोड़े अटकाने का प्रयास किए थे, वे यहां से वसूली करते थे। लेकिन आजादी के बाद भी कुम्भ को अच्छी सुविधा नहीं मिल पाई। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से आज यहां कुछ हो पा रहा है, यही नहीं प्रयागराज शहर भी आज नए रूप में हम सभी के सामने है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यहां कुम्भ का आयोजन पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ होगा। आस्था और आधुनिकता का एक महासमागम के रूप में कुम्भ देश और दुनिया के समाने सबसे बड़े आयोजन के रूप में सामने आएगी।

Tags: cm yogi
Previous Post

सीएम योगी ने परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

मुकेश चंद्राकर के बाद अब आजतक के पत्रकार के पूरे परिवार की कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
Next Post
Entire family of Aaj Tak journalist murdered

मुकेश चंद्राकर के बाद अब आजतक के पत्रकार के पूरे परिवार की कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या

यह भी पढ़ें

Car Winter Tips: क्या ठंड का मौसम है टायर का दुश्मन? इस तरीके से करें देखभाल, नहीं होगा नुकसान

ठंड का मौसम है टायर का दुश्मन, ऐसे करें देखभाल, नहीं होगा नुकसान

25/11/2025
Share Market

शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, सेंसेक्स 126 अंक लुढ़का

09/11/2021
Do not do these things during Thursday's fast

गुरुवार के व्रत में न करें ये काम, धन और समृद्धि की हो सकती है हानि

04/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version