• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने काशी के कोतवाल कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Writer D by Writer D
06/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार शाम सर्किट हाउस सभागार में काशी-तमिल संगमम एवं ‘देव-दीपावली’ की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में अफसरों को दिशा निर्देश देने के बाद नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर गंगा के दोनों किनारों पर देव दीपावली की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया।

इस दौरान गंगा में सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया था। मुख्यमंत्री के क्रूज के साथ और गंगा नदी में जल पुलिस के साथ एनडीआरएफ के दस्ते के साथ पुलिस अफसर भी मोटरबोट से गश्त करते रहे। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गंगा के मध्य और किनारे से घाटों पर देव दीपावली की तैयारियों को देखा और अफसरों को दिशा निर्देश भी देते रहे। उन्होंने चेतसिंह घाट पर होने वाले लेजर शो को भी देखा। मुख्यमंत्री नमो घाट से चेतसिंह घाट तक सुरक्षा व्यवस्था के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया।

कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वाराणसी दौरे में काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन भी किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के पश्चात कॉरीडोर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय व्यवस्था दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर में लगभग एक करोड़ रुपये धनराशि से हो रहे फूलों की सजावट को भी देखा और उसकी सराहना की। मुख्यमंत्री ने देव दीपावली पर्व पर घाटों के साथ गंगा में भी भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ सुरक्षा के मुकम्मल एवं चाक-चौबंद इंतजाम रहे।

गंगा घाटों के निरीक्षण और दर्शन पूजन के दौरान इनकी रही उपस्थिति

मुख्यमंत्री के गंगा घाटों पर निरीक्षण और मंदिरों में दर्शन पूजन के दौरान उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी. राम, विधायक सुनील पटेल, कमिश्नर कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी एस राजलिंगम आदि भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogivaranasi news
Previous Post

‘उत्तराखंड गौरव पुरस्कार 2022’: बिपिन रावत सहित पांच विभूतियों के नाम की घोषणा

Next Post

इमरान खान का ऐलान, हमले वाली जगह से फिर शुरू करेंगे आजादी मार्च

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Imran Khan

इमरान खान का ऐलान, हमले वाली जगह से फिर शुरू करेंगे आजादी मार्च

यह भी पढ़ें

ATM उखाड़ कर ले जाने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

31/12/2021
Electrocution

करंट लगने से तीन झुलसे, एक की मौत

22/05/2023
Vin made a big statement about Fast and Furious, broken hearts of fans

फास्ट एंड फ्यूरियस को लेकर विन ने दिया बड़ा बयान, फैंस का टूटा दिल

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version