• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
13/09/2023
in उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है। ऐसे विकृत मानसिकता के लोगों को प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह की परंपरा का सम्मान अच्छा नहीं लगता है।

उन्होंने (CM Yogi)  बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो भारत और भारतीयता पर प्रश्न खड़ा करके भारत की विरासत को अपमानित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर एमआई चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का आवरण किया। उसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने आज से 350 वर्ष पहले मुगलों के सबसे क्रूर और बर्बर शासक को चुनौती देकर हिंदवी साम्राज्य की स्थापना की थी। यही वजह है कि आज हम सब उसी श्रद्धा और सम्मान के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज का पुण्य स्मरण कर गौरव की अनुभूति कर रहे हैं।

नहीं रहे कॉमेडी किंग बीरबल, 84 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 17वीं सदी में शिवाजी महाराज ने लोक कल्याणकारी शासन सत्ता देकर राष्ट्रवाद को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि उनके इस शौर्य और पराक्रम को देखकर के उत्तर प्रदेश के महाकवि भूषण ने एक बात कही थी- “दावा द्रुम दंड पर, चीता मृगझुंड पर,’भूषन’ वितुंड पर, जैसे मृगराज हैं”।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवशाली परंपरा पर सम्मान व्यक्त करने के लिए भारत की नौसेना ने उनकी निशानी को अंगीकार करते हुए उसे अपना प्रतीक चिन्ह बनाया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के कारण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज को सम्मान देते हुए आगरा में म्यूजियम बना रही है, जो शिवाजी महाराज के शौर्य पराक्रम के साथ ही साथ भारत के इतिहास के प्रति गौरव की अनुभूति कराएगा।

Tags: cm yogiIndore newsLucknow Newsmadhya pradesh newsnational news up news
Previous Post

नहीं रहे कॉमेडी किंग बीरबल, 84 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Next Post

सीएम धामी के जन्मदिन पर मंदिरों मे होगी पूजा अर्चना, मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी के जन्मदिन पर मंदिरों मे होगी पूजा अर्चना, मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

यह भी पढ़ें

Atishi Marlena

‘दिल्ली में पाइपलाइन काटने की हो रही है साजिश…’, जल संकट के बीच आतिशी का बड़ा आरोप

16/06/2024
Cyber Crime

साइबर अपराध पर योगी सरकार की पहल, अब तक 84 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी प्रशिक्षित

23/12/2025
coconut oil for skin

स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है ये जादुई तेल

08/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version