मनोरंजन

नहीं रहे कॉमेडी किंग बीरबल, 84 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

84 की उम्र में बीरबल (Birbal) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह बीते कुछ वक्त से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। बीरबल का असली नाम सतिंदर कुमार खोसला (Satinder Kumar Khosla) था, उन्होंने अलग अलग भाषाई फिल्मों में काम किया। सिनेमाई दुनिया से एक बार फिर से एक दुखद खबर सामने आई है।

अभिनेता बीरबल खोसला (Birbal)  ने मंगलवार की शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 84 की उम्र में उन्होंने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। बीरबल का असली नाम सतिंदर कुमार खोसला था और उन्होंने बहुत सी हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी और मराठी फिल्मों में काम किया था

बॉलीवुड की पुरानी हिंदी फिल्मों के हास्य कलाकार बीरबल (Birbal)  लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के धीरूभाई कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती थे , जहां बीते शाम 07.30 बजे उनका निधन हो गया।

मनोज कुमार, राज खोसला ने दिया नया नाम

उनका ओरिजिनल नाम सतिंदर कुमार खोसला है। फिल्म अनीता की शूटिंग के दौरान एक्टर मनोज कुमार और डायरेक्टर राज खोसला को उनका नाम नॉन-फिल्मी लगा। उन्होंने सतिंदर कुमार खोसला को बीरबल (Birbal)का नाम दिया। उनका मानना था कि वी शांताराम की फिल्म बूंद जो बन गई मोती ने उनके करियर को नई पहचान दिलाई।

उन्होंने (Birbal) मनोज कुमार के साथ रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति जैसी फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा फिल्म अनुरोध में उनका ड्रग एडिक्ट का रोल भी काफी पसंद किया गया।

शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर, डीएम ने लिया बड़ा एक्शन

सोशल मीडिया पर सिंटा ने भी बीरबल को श्रद्धांजलि दी है। वहीं साथ ही साथ कुछ सितारों और फैन्स ने भी उन्हें याद किया है। पोस्ट में बताया गया है कि 1981 से वो सिंटा के सदस्य थे।

500 से अधिक फिल्मों में किया काम

बीरबल (Birbal) ने अपने करीब चार दशक के फिल्मी करियर में पांच सौ से अधिक फिल्मों में हास्य अभिनय किया है। उनकी कुछ प्रमुख लोकप्रिय फिल्मों मे दो बदन, बूंद जो बन गये मोती, शोले, मेरा गांव मेरा देश, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, अनुरोध, अमीर गरीब , सदमा और दिल जैसी फिल्मों शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button