• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रद्धालुओं की आस्था का हो पूरा सम्मान, दर्शन-पूजन में न हो कोई असुविधा: याेगी

Writer D by Writer D
10/03/2023
in उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चैत्र नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक इंतज़ाम करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को विंध्याचलधाम मंडल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के लिए बैट्रीचालित कार को हरी झंडी दिखाई, साथ ही, समीक्षा बैठक कर चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि आगामी चैत्र नवरात्र मेले में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालुओं का आगमन होगा, साथ ही दूसरे राज्यों से भी आमजन के आगमन होगा। सभी की भावना का सम्मान करते हुए ऐसे प्रबंध किए जाएं कि उन्हें दर्शन-पूजन में कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था करा ली जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए सम्पूर्ण मेला परिक्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए और पारदर्शी ढंग से पार्किंग चलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में श्रद्धालुओं के साथ अवैध वसूली की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 02 पहिया एवं 04 पहिया वाहनों के लिए मेला क्षेत्र में उपयुक्त स्थल चिन्हित कर वाहन स्टैंड बनाया जाए और मेले में दर्शनार्थी/श्रद्धालु जनपद एवं प्रदेश के बाहर से आते हैं, उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं को समय से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दवाओं सहित चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिल सके।

पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग 24×7 एक्टिव रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत फोर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। भगदड़ की सम्भावना को देखते हुए मेला क्षेत्र में सुविधा के दृष्टिगत रूट निर्धारित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि  जितने भी लोग मेला ड्यूटी में लगे हैं उनका व्यवहार प्रशिक्षण कराया जाए, जिससे वे दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें।

मां विंध्यवासिनी के दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, इलेक्ट्रॉनिक कार को दिखाई हरी झंडी

दूसरे नगरों/प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्याचल क्षेत्र में इस प्रकार की प्लानिंग होनी चाहिए कि जितने भी रास्ते मीरजापुर के लिए आते हों उन्हें फोरलेन से जोड़ दिया जाए। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में जितने भी विद्युत तार हैं, को भूमिगत करा दिया जाए। इसी प्रकार, ड्रेनेज की व्यवस्था भी साथ करा ली जाए तथा बार-बार सड़कों की खुदाई न की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  निजी/स्वयंसेवी संस्थाओं को मेले के कार्य से जोड़ा जाए, जिससे दर्शनार्थी/श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। विंध्य कॉरीडोर के निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरीडोर के कार्यों में और तेजी लाए जाने की जरूरत बताई साथ ही कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि निर्माण कार्य से दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

Tags: cm yogimirjapur news
Previous Post

सीएम योगी से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने की भेंट

Next Post

दुष्कर्म के आरोपी को 12 वर्ष की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
Imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी को 12 वर्ष की कैद

यह भी पढ़ें

Vishnu Gupta

हिंदू सेना के अध्यक्ष की गाड़ी पर फायरिंग, मचा हड़कंप

25/01/2025
Mamta Banerjee

Video: इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने के दौरान गिरने से बाल-बाल बची ममता बनर्जी

25/02/2021
Assistant Loco Pilot

रेलवे में निकली नौकरी, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

30/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version