• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिंदू सेना के अध्यक्ष की गाड़ी पर फायरिंग, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
25/01/2025
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Vishnu Gupta

Vishnu Gupta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (Vishnu Gupta) पर शनिवार सुबह फायरिंग किए जाने की खबर है। गनीमत रही कि गोली उनको नहीं लगी और वो बच गए। गुप्ता अजमेर से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान घटना होना सामने आया है।

मामला गेगल थाना क्षेत्र का है। गुप्ता ने दावा किया है कि उनकी कार पर फायरिंग की गई है। सूचना मिलने पर एसपी वंदिता राणा समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, गुप्ता की कार पर फायर शॉट भी नजर आ रहा है। पुलिस की टीम गोली का खोखा तलाशने में जुटी हैं और गुप्ता से घटना के संबंध में जानकारी ली है।

विष्णु गुप्ता (Vishnu Gupta) ने की थी सुरक्षा की मांग

घटना के बारे में जानकारी देते हुए विष्णु गुप्ता (Vishnu Gupta)  ने कहा कि अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर मामला गरमा गया है। इस विवाद की सुनवाई 24 जनवरी को अजमेर के सिविल न्यायालय में हुई है। परिवादी विष्णु गुप्ता ने आज जिला एवं सेशन न्यायाधीश के समक्ष सुरक्षा की अर्जी दी। गुप्ता ने लगातार मिल रही धमकियों को लेकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की थी।

उनका (विष्णु गुप्ता) कहना है कि न्यायालय में सुनवाई के दौरान परिसर के भीतर और बाहर भारी भीड़ इकट्ठा होती है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने अदालत से विशेष सुरक्षा इंतजाम करने का अनुरोध किया है। अदालत परिसर में माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन से विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाने की संभावना है। यह मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील माना जा रहा है। प्रशासन और न्यायपालिका पर इसे निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से निपटाने का दबाव है। मामले की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरी कश्‍मीर वंदे भारत, जानें इस ट्रेन की खासियत

बताते चलें कि विष्णु गुप्ता (Vishnu Gupta) ने अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा किया था। इस संबंध में उन्होंने पिछले साल अजमेर जिला कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में उन्होंने दावा किया कि दरगाह का निर्माण शिव मंदिर की जगह पर किया गया है। उन्होंने सर्वे कराए जाने की भी मांग की है। अदालत ने 27 नवंबर 2024 को दरगाह को मंदिर घोषित करने की मांग वाली याचिका को स्वीकार किया था और अजमेर दरगाह कमेटी, अल्पसंख्यक मंत्रालय और एएसआई को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा था।

Tags: National newsrajasthan news
Previous Post

दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरी कश्‍मीर वंदे भारत, जानें इस ट्रेन की खासियत

Next Post

आतंकियों ने की सेना के कैंप पर कई राउंड फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
Next Post
Several rounds of firing on the army camp

आतंकियों ने की सेना के कैंप पर कई राउंड फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

AI

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिये विकास का मॉडल बन रहा उत्तरप्रदेश

20/11/2025
Molestation

11 साल की मासूम की मांग में जबरदस्ती भर दिया सिंदूर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

28/07/2022
बिहार चुनाव Bihar Election

चिराग पासवान बोले-पीएम मोदी मेरे दिल में बसते हैं और मैं उनका हनुमान

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version