• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Video: इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने के दौरान गिरने से बाल-बाल बची ममता बनर्जी

Writer D by Writer D
25/02/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mamta Banerjee

Mamta Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैठकर कोलकाता में कालीघाट से राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ पहुंचीं। स्कूटर चलाने के दौरान वह गिरने से बाल-बाल बचीं, जिसके तुरंत बाद उन्होंने साथ चल लोगों की मदद से अपना संतुलन बनाया और फिर स्कूटर चलाना जारी रखा।

बाद में स्कूटर राज्य सरकार में मंत्री एवं कोलकाता के महापौर फरहाद हकीम चलाने लगे। स्कूटर पर सवार ममता बनर्जी ने गले में तख्ती टांग रखी थी। जिस पर ईंधन के दाम में वृद्धि के खिलाफ नारे लिखे थे, उन्होंने हेलमेट पहन रखा था और हाजरा मोड़ से राज्य सचिवालय के बीच सात किलोमीटर का सफर स्कूटर पर तय करते हुए सड़क के दोनों ओर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

Video

#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee nearly falls while driving an electric scooter in Howrah, as a mark of protest against fuel price hike. She quickly regained her balance with support and continued to drive.

She is travelling to Kalighat from State Secretariat in Nabanna pic.twitter.com/CnAsQYNhTP

— ANI (@ANI) February 25, 2021

करीब 45 मिनट के सफर के बाद ‘नबान्न’ पहुंची ममता बनर्जी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘हम ईंधन की कीमतों में वृद्धि का विरोध कर रहे हैं। मोदी सरकार केवल झूठे वादे करती है। उन्होंने (केंद्र) ईंधन की कीमत को कम करने के लिए कुछ नहीं किया। आप मोदी सरकार के सत्ता में आने और अब के पेट्रोल की कीमतों में अंतर को देख सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस शुक्रवार से ईंधन के दामों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेगी।

अहमदाबाद टेस्ट में भारत ने इग्लैंड को 10 विकेट से दी मात

बनर्जी ने कहा, ‘सत्ता में आने से पहले भाजपा ने लोगों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन देने का वादा किया था और अब वह ईंधन के दाम बढ़ा रही है।’ उन्होंने कहा, ‘मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) और शाह (केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह) देश को बेच रहे हैं। वे मुनाफा कमाने वाले सार्वजनिक उपक्रमों को बेच रहे हैं। यह जनविरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी एवं किसान विरोधी सरकार है।’

अपने अनोखे विरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जिस तरह से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमत बढ़ रही हैं उसका विरोध करने के लिए मैंने ई-स्कूटर की सवारी की।’ उन्होंने कहा, ‘मध्यम वर्ग परिवार को महीने में दो एलपीजी सिलेंडर चाहिए, लेकिन अब वह इन्हें खरीद नहीं पा रहा। हमारे राज्य में एक करोड़ लोग किरोसन तेल पर निर्भर हैं जो अब उन्हें नहीं मिल रहा।

Tags: Electric scooterMamta banerjeeNational newsWest Bengal
Previous Post

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री विस्फोट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई

Next Post

भारत ने दो दिन में अहमदाबाद टेस्ट मैच जीत रचा इतिहास, फाइनल की उम्मीदें कायम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
अहमदाबाद टेस्ट मैच

भारत ने दो दिन में अहमदाबाद टेस्ट मैच जीत रचा इतिहास, फाइनल की उम्मीदें कायम

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Indigo

इंडिगो की 200 फ्लाइट कैंसिल, आसमान पर पहुंचा किराया

04/12/2025
चार्ली हेब्दो

फ्रांस की मैगजीन ‘चार्ली हेब्दो’ ने फिर से छापा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून, बताई ये वजह

02/09/2020

पीएम मोदी ने मेयर सम्मेलन में कहा- शहरों में नदी उत्सव मनाने की करें शुरुआत

17/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version