• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडिगो की 200 फ्लाइट कैंसिल, आसमान पर पहुंचा किराया

Writer D by Writer D
04/12/2025
in Business, Main Slider
0
Indigo

Indigo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडिगो (IndiGo) के लाखों पैसेंजर्स को फ्लाइट डिले और कैंसिलेशन का सामना करना पड़ रहा है, जिसका मुख्य कारण पायलटों की कमी है। पिछले 4-5 दिनों से रोजाना लगभग 100 से ज़्यादा उड़ानें कैंसिल होने के बाद, बुधवार को 200 से ज़्यादा उड़ानें कैंसिल कर दी गईं। बुधवार को कुछ उड़ानें 10 घंटे तक की देरी से उड़ान भर रही थीं। डीजीसीए ने एयरलाइन इस पूरे मामले में एयरलाइन से स्पष्टीकरण मांगा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार (2 दिसंबर) को एयरलाइन का समय पर संचालन, 35 फीसदी के साथ, भारत की सभी शेड्यूल्ड एयरलाइंस में सबसे कम था। इस परेशानी की वजह से देश में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के किराए में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। दिल्ली से मुंबई तक का किराया 31 हजार रुपए तक पहुंच गया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

एक्शन मोड में डीजीसीए

हर तीन दिन में दस लाख पैसेंजर्स को हवाई यात्रा की सुविधा देने वाली कंपनी के पैसेंजर्स काफी परेशान हैं। जनता की असुविधा और सोशल मीडिया पर हो रहे आक्रोश के कारण एविएशन अधिकारी भी एक्शन मोड में आ गए हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को एयरलाइन के सीनियर मैनेज्मेंट से इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ एक​ प्लान लाने को भी कहा है कि ताकि इस परेशानी को खत्म किया जा सके। एक अधिकारी ने कहा कि डीजीसीए स्थिति की जांच कर रहा है और एयरलाइन के साथ मिलकर कैंसिलेशन और डिले को कम करने के उपायों का मूल्यांकन कर रहा है ताकि यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।

नवंबर से ही मिल गए थे संकेत

इंडिगो (IndiGo) ने बुधवार शाम उड़ानों में कटौती जैसे कुछ उपाय शुरू कर दिए हैं। एयरलाइन ने कहा कि ये उपाय अगले 48 घंटों तक लागू रहेंगे और हमें अपने ऑपरेशन को को सामान्य बनाने और पूरे नेटवर्क में अपनी पंकचुएलिटी को धीरे-धीरे बहाल करने में मदद करेंगे। एयरलाइन (IndiGo) ने स्वीकार किया कि पिछले दो दिनों से पूरे नेटवर्क में ऑपरेशन काफी बाधित रहा है। नवंबर में इंडिगो द्वारा कैंसिल की गई 1,232 उड़ानों में से लगभग 62 फीसदी चालक दल की कमी के कारण कैंसिल हुईं।

भारतीय एयरलाइंस (IndiGo) के कॉकपिट क्रू द्वारा थकान की गंभीर शिकायतों के बाद, DGCA ने 1 नवंबर से अधिक मानवीय क्रू उड़ान ड्यूटी मानदंड लागू किए थे। हालांकि इससे पायलटों की आवश्यकता बढ़ गई, लेकिन 62 फीसदी कैंसीलेशन डेटा इस बात का संकेत है कि इंडिगो अब इस मोर्चे पर संघर्ष कर रही है। इंडिगो (IndiGo) का ओटीपी अक्टूबर 2025 में 84.1 फीसदी से गिरकर पिछले महीने 67.7 फीसदी हो गया।

आसमान पर पहुंचा किराया

इंडिगो (IndiGo) की उड़ानों में कटौती और ओटीपी को लेकर अनिश्चितता के कारण किराया आसमान पर पहुंच गया है। शुक्रवार और शनिवार (5 और 6 दिसंबर) के लिए दिल्ली-बेंगलुरु का इकोनॉमी क्लास का एकतरफ़ा (नॉनस्टॉप) टिकट 11,000 रुपए से 43,145 रुपए के बीच था। इसी तरह, मुंबई-कोलकाता का किराया 8,000 रुपए से 19,000 रुपए के बीच था। वहीं दूसरी दिल्ली और मुंबई का किराया 18 हजार रुपए से लेकर 31 हजार रुपए के बीच देखने को मिला।

Tags: indigo
Previous Post

होंठ फटने की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Next Post

ये दुनिया का सबसे महंगा अंडा, कीमत इतनी कि 100 हेलीकॉप्टर खरीद लो!

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
This is the world's most expensive egg

ये दुनिया का सबसे महंगा अंडा, कीमत इतनी कि 100 हेलीकॉप्टर खरीद लो!

यह भी पढ़ें

ग्राहकों को दी जा रही बिल में लिखा था ‘इस्लाम द ओनली सॉल्यूशन’, सक्रिय हुई खुफिया

20/10/2021
The entire family was found dead

महिला का शव मिला, पति पर हत्या का शक

24/07/2023
कुशीनगर में 60 नए कोरोना पॉजिटिव 60 new Corona positive in Kushinagar

यूपी : कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 2984 नए मामले,लखनऊ में 429

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version