• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे जमीन खरीद आरोप का CM योगी ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

Writer D by Writer D
15/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद में लगे आरोपों पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने ट्रस्ट और जिला प्रशासन से इस मामले में विस्तृत जानकारी देने को कहा है।

बता दें कि मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे देश में चर्चा के केंद्र में आ गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन भी किया। इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया। उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है।

इस मुद्दे पर सियासी हमले तेज हो गए हैं। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। विपक्षी दलों ने ट्रस्ट पर जनता का पैसा लुटाने का और हिंदुओं की भावनाओं से विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। वहीं, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि आरोप लगाने वाले सियासी लोग हैं। सियासत से प्रेरित होकर आरोप लगा रहे हैं। हकीकत तो यह है कि यह जमीन बाजार दर से कम कीमत पर खरीदी गई है।

वैक्सीनेशन के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, हर दिन लगेगा इतने लोगों को टीका

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के लिए खरीदी गई 12080 वर्ग मीटर जमीन में भाजपा नेताओं ने करोड़ों रुपयों का घोटाले किया है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों, किसानों, व्यापारियों ने अपनी बचत में से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया, लेकिन दु:ख इस बात का है कि जमीन खरीद में घोटाला कर आस्था के साथ विश्वासघात किया गया है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री से इस मामले में जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वह मंदिर निर्माण के चंदे के रूप में प्राप्त राशि व खर्च का न्यायालय की निगरानी में ऑडिट करवाए तथा चंदे से खरीदी गई सारी जमीन की कीमत को लेकर भी जांच करे।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindishriram janmabhoomi teerth kshetraUttar Pradesh NewsYogi Adityanath
Previous Post

वैक्सीनेशन के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, हर दिन लगेगा इतने लोगों को टीका

Next Post

भारत में कोरोना वैक्सीन की वजह से पहली मौत की हुई पुष्टि

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post
Dead Body

भारत में कोरोना वैक्सीन की वजह से पहली मौत की हुई पुष्टि

यह भी पढ़ें

Saurabh Chandrakar detained in Mahadev app scam

महादेव ऐप के फाउंडर सौरभ चंद्राकर दुबई में नजरबंद, जल्द लाया जाएगा भारत

27/12/2023
suicide

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रुप से था बीमार

12/01/2021
बलरामपुर गैंगरेप

बलरामपुर : पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि, शरीर पर मिले चोट के 10 निशान

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version