• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का संकल्प लेकर मैदान में उतरेंगे सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । लोकसभा आम चुनावों की घोषणा के बाद अब बुधवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) फुल एक्शन में नजर आएंगे। चुनावी रैलियों से पहले सीएम योगी प्रदेश के अंदर प्रबुद्ध सम्मेलनों के जरिए अलग-अलग जनपदों में प्रबुद्ध लोगों से वार्तालाप करेंगे और सरकार द्वारा किए गए कार्यों का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री (CM Yogi ) के प्रबुद्ध सम्मेलनों की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होने जा रही है, जहां पहले कुछ चरणों में चुनाव भी होने वाला है। 31 मार्च तक प्रस्तावित इन सम्मेलनों के माध्यम से सीएम योगी यहां लोगों के साथ संवाद स्थापित कर वह चुनावों से पूर्व ‘फिर एक बार मोदी सरकार’के संकल्प की चुनावी जमीन तैयार करेंगे।

5 दिन लगातार 15 सम्मेलनों में लेंगे हिस्सा

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी 27 से 31 मार्च तक यानी 5 दिनों में 15 जनपदों को कवर करेंगे। उनके प्रबुद्ध सम्मेलनों की शुरुआत बुद्धवार 27 मार्च को मथुरा, मेरठ और गाजियाबाद से होगी, जहां वह गणमान्य लोगों के साथ ही आम लोगों से भी संवाद स्थापित करेंगे।

इसके अगले दिन यानी गुरुवार 28 मार्च को सीएम योगी (CM Yogi )  का बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां भी उन्हें प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद में हिस्सा लेना है। 29 मार्च को सीएम शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तो 30 मार्च को बागपत (मोदीनगर), बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर, जबकि 31 मार्च को बरेली, रामपुर और पीलीभीत में वह प्रबुद्ध सम्मेलन करेंगे।

इन प्रबुद्ध सम्मेलनों के माध्यम से सीएम योगी (CM Yogi ) प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही डबल इंजन की सरकार में आम लोगों तक पहुंच रही योजनाओं के बारे में भी बात करेंगे। सीएम योगी ने 2023 में निकाय चुनावों से पहले भी प्रबुद्ध सम्मेलन किए थे, जिसका भाजपा को भरपूर लाभ मिला था और पार्टी ने सभी नगर निगमों में क्लीन स्वीप किया था। सीएम योगी एक बार फिर प्रबुद्ध सम्मेलन के माध्यम से लोकसभा चुनावों में क्लीन स्वीप का मिशन लेकर मैदान में उतरने वाले हैं।

पहले तीन चरणों में पश्चिमी यूपी में होना है चुनाव

सीएम योगी (CM Yogi )  के इन प्रबुद्ध सम्मेलनों की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हो रही है, जहां शुरुआती चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण यानी 19 अप्रैल 2024 को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में चुनाव होना है तो वहीं दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में चुनाव होना है।

इसी तरह तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं और बरेली जैसे जनपदों में चुनाव की घोषणा हुई है। इसी कार्यक्रम को देखते हुए सीएम योगी के प्रबुद्ध सम्मेलनों की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से की जा रही है, ताकि उनके संवाद का ज्यादा से ज्यादा असर आम लोगों तक हो सके।

Tags: cm yogiLucknow NewsPrabudh sammelanup newsYogi News
Previous Post

श्री राम मंदिर परिसर में बड़ा हादसा, सुरक्षा में तैनात PAC जवान को लगी गोली

Next Post

सब्र करो अभी 100 दिन पूरे हुए हैं, हम धीरे-धीरे आरपीएससी की ओर बढ़ रहे: सीएम भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

सब्र करो अभी 100 दिन पूरे हुए हैं, हम धीरे-धीरे आरपीएससी की ओर बढ़ रहे: सीएम भजनलाल

यह भी पढ़ें

Bheem Rajbhar

बसपा नेता का विवादित बयान, ताड़ी को बताया गंगा से भी ज्यादा शुद्ध

23/12/2020
Laptop

लैपटॉप की स्क्रीन पर लग गए हैं स्क्रैच, इन ट्रिक्स से हटाएं

03/03/2026
Gorakshapeeth

हर सितंबर में गुरु और शिष्य परंपरा की नजीर बनती है गोरक्षपीठ

02/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version