• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर सितंबर में गुरु और शिष्य परंपरा की नजीर बनती है गोरक्षपीठ

Writer D by Writer D
02/09/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Gorakshapeeth

Gorakshapeeth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ‘गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वर:, गुरु: साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम:” यह है हमारे देश की गुरु शिष्य की अद्भुत और आदित्य परंपरा। ऐसी परंपरा जिसमें ताउम्र अपने ज्ञान और संस्कार से गुरु अपने शिष्य की गुरुता को बढ़ाता रहता है। और शिष्य भी अपने कर्मों और गुरु के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा से गुरु की गुरुता को आगे ले जाता है। गुरु के रहने पर भी और ब्रह्मलीन हो जाने पर भी।

गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ (Gorakshapeeth) की गुरु शिष्य परंपरा इसकी नजीर है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) इस पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। हर साल सितंबर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ (योगीजी के दादा गुरु) और उनके पूज्य गुरुदेव की पुण्यतिथि पर आयोजित साप्ताहिक समारोह में गोरखनाथ मंदिर गुरु शिष्य की हमारी ऋषिकुल परंपरा को जीवन्त करता है। इस साल भी 14 सितंबर से इस बाबत शुरू कार्यक्रम 21 सितंबर तक चलेंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन और समापन समारोह में मुख्यमंत्री (CM Yogi) और गोरक्षपीठाधीश्वर खुद मौजूद उपस्थित रहेंगे।

इस साल ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 55वीं और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 10वीं पुण्यतिथि है। इस दौरान हफ्ते भर तक देश के जाने-माने कथा मर्मज्ञ रामायण या श्रीमद्भगवत गीता का यहां के लोगों को रसपान कराते हैं। शाम को देश के किसी ज्वलंत मुद्दे पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होती है।

कोविड में भी नहीं रुका था सिलसिला

वैश्विक महामारी कोविड के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए पुण्य तिथि समारोह हुआ था।

14 से 20 सितंबर तक श्रीमद्भागवत पुराण का आयोजन

इस दौरान गोरखनाथ मंदिर में 14 से 20 सितंबर श्रीमद्भागवत पुराण का आयोजन होगा। समय होगा दोपहर बाद 3 से 6 बजे तक। व्यास पीठ पर होंगे,श्रीमद जगतगुरु अनंतानंद द्वाराचार्य (काशी पीठाधीश्वर)।

देश के ज्वलंत मुद्दों पर 15 से होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी

कारकर्मों की ही कड़ी में 15 से 19 सितंबर हर दम की तरह देश के समसामयिक मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर की गोष्ठी आयोजित होगी। इसमें देश के जाने माने संत जन, विद्वत जन,और धर्माचार्यों का मार्गदर्शन मिलेगा। 20 और 21 सितंबर को क्रमशः ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय जी और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। दोनों के कृतित्व, व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों, पीठ की लोककल्याण की परंपरा पर चर्चा होगी। इन सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया जाएगा।

Tags: gorakhpur newsGorakshapeethup news
Previous Post

‘रूल ऑफ लॉ’ ने बदला उत्तर प्रदेश का परसेप्शन: योगी आदित्यनाथ

Next Post

आत्मघाती हमले से दहला काबुल, ब्लास्ट में 5 विदेशियों सहित 10 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

आत्मघाती हमले से दहला काबुल, ब्लास्ट में 5 विदेशियों सहित 10 की मौत

यह भी पढ़ें

आज है निमोनिया दिवस, जानिए इस दिन को मनाने का खास मकसद

12/11/2021
Maha Kumbh

घाटों पर तैनात रहे गंगा सेवा दूत, नदी की स्वच्छता पर रहा खास फोकस

13/01/2025
PM Modi

पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, अगले 100 दिन के एजेंडे पर भी होगा मंथन

02/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version