• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज है निमोनिया दिवस, जानिए इस दिन को मनाने का खास मकसद

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनिया में हर साल 12 नवंबर यानी आज के दिन वर्ल्ड निमोनिया डे (World Pneumonia Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद आम लोगों के बीच निमोनिया की बीमारी के प्रित जागरुकता और गंभीरता पैदा करना है।

आमतौर पर छोटे बच्चों को निमोनिया जल्दी हो जाता है, हालांकि किसी भी उम्र में निमोनिया की बीमारी हो सकती है। निमोनिया की बीमारी में फेफड़े संक्रमित हो जाते हैं। ऐसे में तरल पदार्थ या फिर मवाद भरने से कफ, बुखार, सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। वक्त पर अगर इसका इलाज मिल जाए तो मरीज ठीक हो जाता है, लेकिन थो़ड़ी भी लापरवाही होने की सूरत में मरीज की हालत गंभीर हो सकती है। कई बार यह बीमारी जानलेवा हो जाती है। निमोनिया होने की मुख्य वजह वायरस, बैक्टीरिया और कई तरह के अन्य सूक्ष्म जीव होते हैं। इस वजह से हुई शुरुआत

निमोनिया को लेकर लोग अब काफी जागरुक हो चुके हैं लेकिन कुछ सालों पहले तक ऐसी स्थिति नहीं थी। लोग आमतौर पर इस बीमारी को काफी हल्के में लेते थे, इसी वजह से हर साल दुनियाभर में इससे कई जानें चली जाती थीं। बड़ी संख्या में बच्चे भी निमोनिया की चपेट में आ जाते थे। दुनियाभर में लोगों को जागरुक करने के लिए विश्व निमोनिया दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

ऐसे करें अदरक और प्याज का इस्तेमाल, लंबे हो जाएंगे आपके बाल

इसी कड़ी में 12 नवंबर 2009 को पहली बार ‘ग्लोबल कोएलिशन अगेंस्ट चाइल्ड निमोनिया’ द्वारा वर्ल्ड निमोनिया डे सेलिब्रेट किया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद आमजन की भागीदारी पाना था जिससे की जल्द से जल्द दुनियाभर में इस बीमारी के प्रति लोग जागरुक हो सकें।

निमोनिया होने के लक्षण

निमोनिया की शुरुआत आमतौर पर सर्दी, जुकाम से होती है। जब फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने लगता है तो तेज बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ होती है। सीने में दर्द की शिकायत होने लगती है। इसके साथ ही मरीज को खांसी भी चलने लगती है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों में कई बार बुखार आए बिना भी खांसी चलने और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है जो निमोनिया हो सकता है।

इस दिन को मनाने का ये है मकसद

विश्व निमोनिया दिवस मनाने के पीछे मूल मकसद लोगों में इसके प्रति जागरुकता पैदा करना है। इसके अलावा दुनियाभर में बच्चों का निमोनिया से बचाव हो सके, उन्हें समय पर इलाज मिल सके ये भी इसका मु्ख्य उद्देश्य है। इस दिन को मनाने का एक उद्देश्य पांच साल से कम उम्र के बच्चों की इस बीमारी से होने वाली मृत्यूदर को कम करना भी है। हर साल ये बीमारी लाखों लोगों की मौत की वजह बनती है। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल होते हैं।

साल 2021 की थीम

विश्व निमोनिया दिवस का सेलिब्रेशन हर साल किसी न किसी थीम पर आधारित होता है। इस साल की थीम ‘स्टॉप निमोनिया, एवरी ब्रीथ काउंट्स’ रखी गई है। इस थीम के जरिए एक बार फिर इस घातक बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा। इस थीम में निमोनिया की रोकथाम और हर सांस की कीमत पर जोर दिया गया है।

Tags: Pneumonia DayPneumonia Day importancePneumonia Day significancepneumonia remedieswhat is pneumonia
Previous Post

महिला पहलवान का कातिल कोच चढ़ा पुलिस के हत्थे, पिस्टल बरामद

Next Post

लखीमपुर हिंसा: 15 नवंबर तक टली सुनवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
Supreme Court

लखीमपुर हिंसा: 15 नवंबर तक टली सुनवाई

यह भी पढ़ें

Indian Premier League

तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और अच्छे स्पिनरों की कमी टीम के लिए है मुश्किल

14/09/2020
Jila Badar

जिला मजिस्ट्रेट ने पांच गुण्डों को किया जिला बदर

25/12/2022
Pradeep Singh Babbu

सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू ने अपने पद से दिया इस्तीफा

07/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version