• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
23/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा/ आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के 24 जून को अपने नए कार्यालय का उद्घाटन करने मथुरा आ रहे है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्यमंत्री अध्यक्ष भी हैं। इसलिए परिषद के नए कार्यालय में मुख्यमंत्री (CM Yogi) का भी ऑफिस बनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों संग बैठक कर मथुरा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। वहीं मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन- पूजन भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश में 2017 में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शपथ लेते ही सबसे पहले ब्रज के विकास और यहां के तीर्थ स्थलों के संरक्षण के लिए  ब्रज तीर्थ विकास परिषद की घोषणा की थी और फिर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन होने के बाद इसका अस्थायी कार्यालय मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण के कार्यालय के एक हिस्से में बनाया गया।

2022 में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय के लिए जमीन की तलाश कर जवाहर बाग के समीप सिविल लाइन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय बनाया गया। 1500 वर्ग फीट क्षेत्र में बने इस तीन मंजिला भवन में मीटिंग हॉल के अलावा अंडर ग्राउंड पार्किंग भी बनाई गई है। इस भवन को बनाने में 8 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत आई है। परिषद के कार्यालय को ब्रज के धार्मिक स्वरूप के अनुरूप बनाया गया है। पूरे भवन को लाल पत्थर से बनाया गया है। इस भवन की तीसरी मंजिल पर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) का कार्यालय, उपाध्यक्ष का कार्यालय और सभागार बनाया गया है। डिप्टी सीईओ और अन्य कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था प्रथम तल पर है। वहीं परिषद के भूतल पर भगवान कृष्ण का मंदिर बनाया गया है।

5 वर्ष में उत्तर प्रदेश बनेगा $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का राज्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आगमन के मद्देनजर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सीएम योगी सबसे पहले शाम 4:30 बजे सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद करीब शाम 6 बजे सिविल लाइन स्थित उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। फिर उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी (CM Yogi) सायं 7:40 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे। वहां दर्शन- पूजन के बाद लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगे। जन्मभूमि से वेटेनरी गेस्ट हाउस प्रस्थान करेंगे। वहीं विभिन्न परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए भी सीएम योगी जा सकते हैं।

वहीं दूसरे दिन सीएम योगी (CM Yogi)  सुबह करीब 8 बजे वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन- पूजन करेंगे और उसके उपरांत संत जनों के साथ जलपान ग्रहण करेंगे। वहां से राजकीय वाहन से नोएडा के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी के मद्देनजर आज जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाओं को परखा और दुरूस्त कराने के निर्देश दिए है। सीएम योगी का काफिला जिन मार्गों से गुजरेगा, वहां से अतिक्रमण भी हटाए जा रहे हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsmathura newsup newsvrandavan newsYogi News
Previous Post

5 वर्ष में उत्तर प्रदेश बनेगा $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का राज्य: मुख्यमंत्री

Next Post

प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने सीएम धामी का जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
Central Zonal Council meeting

प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने सीएम धामी का जताया आभार

यह भी पढ़ें

Ram

राम मंदिर के शिलान्यास की प्रथम वर्षगांठ पर दीप प्रज्वलन की अपील

04/08/2021
Job opportunities

कोरोना संकट के बीच छोटे शहरों में 1.5 लाख नई नौकरियों के मौके

14/10/2020
AK Sharma

मऊ में सिर्फ विकास की गंगा बहेगी, यह आपके बेटे एके शर्मा का वादा

05/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version