• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संकट के बीच छोटे शहरों में 1.5 लाख नई नौकरियों के मौके

Desk by Desk
14/10/2020
in Categorized
0
Job opportunities

नौकरी के मौके

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कोरोना संकट ने नौकरी बाजार में भी बड़ा बदलाव ला दिया है। बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रोजगार के बड़े गंतव्यों के रूप में उभर रहे हैं। स्टाफिंग फर्म एक्सफेनो की रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन खुलने के बाद से छोटे शहरों में एंट्री और जूनियर लेवल जॉब के अवसर बढ़े हैं। ऐसा घर से काम करने के चलन (वर्क फ्रॉम होम कल्चर) और मेट्रो और बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहरों में अनलॉक के बाद तेजी से मांग बढ़ने से हुआ है।

इस मौके को भुनाने के लिए कंपनियां छोटे शहरों पर फोकस कर रही हैं। कंपनियों की वेबसाइट और कई नियुक्ती फर्म के अनुसार, मौजूदा समय में छोटे शहरों में करीब 1.5 लाख एंट्री और जूनियर लेवल की नौकरियां हैं। बाजार विशेषज्ञ का मनना है कि आने वाले समय में यह ट्रेंड और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि नौकरी के अवसर छोटे शहरों में पैदा करने के लिए सरकार भी बड़ा निवेश इंफ्रा प्रोजेक्ट के माध्यम से कर रही हैं। इसका असर जॉब मार्केट पर दिखना तय है।

त्योहारों की नज़दीकियों पर महंगी होने लगी हैं दालें, सब्जियां और सरसों का तेल

कोरोना के चलते दुनिया सहित भारतीय अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। हालांकि, अनलॉक होने के साथ जो सुधार हो रहा है वह बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहरों में तेजी से हो रहा है। छोटे शहरों में मांग भी तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल के मुकाबले अगस्त में सुधार को देंखे तो छोटे शहरों में इसकी रफ्तार 31 फीसदी तो बड़े शहरों में 22 फीसदी रही है। यानी, बड़े शहरों के मुकाबले कंपनियां के लिए अवसर छोटे शहरों में है। इसी को देखते हुए कंपनियों ने छोटे शहरों में अपने कारोबार को विस्तार देना और रोजगार देना शुरू किया है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के बाद कंपनियां अपना परिचालन लागत कम कर रही हैं। इसके लिए वह वर्क फ्रॉम होम के साथ कम वेतन वाले कर्मचारी को नियुक्त कर रही है। मेट्रो शहरों के मुकाबले छोटे शहरों में आसानी से कम वेतन पर काम करने को युवा तैयार हैं। वहीं, वर्क फ्रॉम होम ने सर्विस सेक्टर के लिए घर से काम करने की राह खोल दी है। इसको देखते हुए कंपनियां छोटे शहरों का रुख कर रही हैं। वहां उनको कम लागत में अच्छे कर्मचारी आसानी से मिल रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ, जयपुर, नासिक, गुवाहाटी, रांची, राजकोट, नागपुर, इंदौर आदि शहरों में सबसे अधिक नियुक्तियां अभी है। इसके साथ ही कंपनियां दूसरे छोटे शहरों में अपने काम को विस्तार देने की योजना बना रही है। कोरोना के बाद कंपनियों को लग गया है कि सिर्फ मेट्रो शहरों के सहारे टिके रहना सही नहीं है। इसलिए अब वह टियर टू और थ्री शहरों पर फोकस बढ़ा रही हैं।

Tags: coronacorona virusCOVID-19getting jobs in small citiesJob opportunitiesjobs in small citiesकोरोनाकोरोना वायरसकोविड19छोटे शहरों में मिल रही है नौकरीछोटे शहरों में है नौकरीनौकरी के मौके
Previous Post

त्योहारों की नज़दीकियों पर महंगी होने लगी हैं दालें, सब्जियां और सरसों का तेल

Next Post

माकपा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हटाने की मांग

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post

माकपा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हटाने की मांग

यह भी पढ़ें

putrda ekadashi

आज रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें पूजन मुहूर्त व महत्व

10/01/2025
Anand Bardhan

हाउस ऑफ हिमालयाज को एक बड़े ब्राण्ड के रूप में करें विकसित: मुख्य सचिव

13/05/2025
Mayawati

मुफ्त राशन का लालच देकर गुमराह कर रही है भाजपा: मायावती

24/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version