• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंचाई परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय सीमा से पूरा करें : सीएम योगी

Desk by Desk
21/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
CM Yogi

yogi in action

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं को मानक के अनुरूप गुणवत्ता व निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किये जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के निर्माण से प्रदेश में कृषि सिंचन क्षमता में बड़ी वृद्धि होगी।

श्री योगी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर जल शक्ति विभाग के तहत सिंचाई व जल संसाधन विभाग की नहरों पर निर्मित 25,050 पुल/पुलियों के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण महाअभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनमानस के जीवन को सरल और सहज बनाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा मिशन मोड में कार्य करते हुए 100 दिन के अन्दर सभी 25,050 पुल/पुलियों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य को मानक गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण किया जाए।

भाजपा को सत्ता से बेदलख करने के लिए छोटे दलों से करेंगे गठबंधन : शिवपाल यादव

उन्होंने  कहा कि अगले चरण में सिंचाई विभाग द्वारा आवश्यकता व उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए नहर की पटरियों को चिन्हित कर आवागमन के लिए तैयार किया जाए। नहर की पटरियों के आवागमन से जुड़ जाने पर वह सुरक्षित हो जाती हैं। साथ ही, उनका रख-रखाव भी सहजता से सम्भव हो पाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नहरों पर लगभग 70,000 पुल/पुलिया निर्मित हैं। इनमें से 21,542 पुल/पुलियों की जीर्णाेद्धार तथा 3,508 पुल/पुलियों का पुनर्निर्माण किया जायेगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-2021 में विभाग ने सम्बन्धित क्षतिग्रस्त पुलों एवं पुलियों के लिए धनराशि की व्यवस्था है। आगामी वर्ष 2021-2022 में भी धनराशि प्रस्तावित की जायेगी।

श्री योगी ने कहा कि प्रदेश का कृषि योग्य क्षेत्रफल 188 लाख हेक्टेयर है। इसमें से 120 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचन क्षमता का सृजन किया गया है। राज्य में नहरों की लम्बाई 74,659 किलो मीटर, नलकूपों की संख्या 34,401 तथा पम्प नहरों की संख्या 278 है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्य नहर प्रणालियां 100 वर्षाें से भी अधिक पुरानी हैं। पूर्वी यमुना नहर प्रणाली लगभग 190 वर्ष, ऊपरी गंगा नहर प्रणाली 166 वर्ष, निचली गंगा नहर प्रणाली 142 वर्ष, बेतवा व केन नहर प्रणाली 135 वर्ष, धसान नहर प्रणाली 113 वर्ष एवं शारदा नहर प्रणाली 92 वर्ष पुरानी है।

उन्होंने कहा कि इन पर पुरानी तकनीकों व आवश्यकताओं के अनुसार पुल व पुलिया बनाये गये थे। विगत वर्षाें में वाहनों की बढ़ती संख्या एवं भार के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा आमजन व किसानों के हित में नहरों पर निर्मित पुल व पुलिया के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।

श्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरयू नहर परियोजना, मध्य गंगा नहर परियोजना सहित विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है। सिंचाई परियोजनाओं को मानक के अनुरूप गुणवत्ता तथा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किये जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के निर्माण से प्रदेश में कृषि सिंचन क्षमता में बड़ी वृद्धि होगी। साथ ही, बड़ी संख्या में कृषक लाभान्वित होंगे। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से किसानों को सिंचाई की नई पद्धतियों को अपनाने के लिये जागरूक और प्रेरित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, आगरा, जालौन, रामपुर, मथुरा, बलिया आदि जिलों के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पुल पुलिया ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनसे किसानों सहित जनसामान्य को आवागमन में बड़ी सुविधा होती है। जनप्रतिनिधियों ने इतनी बड़ी संख्या में पुल/पुलियों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य को अभियान के रूप में संचालित किए जाने को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधि पुल पुलियों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्तापरक एवं समय सीमा में पूर्ण कराने में सहयोग करें।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से बदल रहा और आगे बढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। राज्य के 70 जिलों में नहरों पर निर्मित पुल व पुलियाओं का जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण तथा नवनिर्माण कराया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों से किसानो समेत सभी प्रदेशवासियों को लाभ होगा।

रामपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव ओलख ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में सिंचाई व जल संसाधन विभाग निरन्तर विकास के नये मानक तय कर रहा है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी वेंकटेश, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ऊपरी गंगा नहर प्रणाली 166 वर्षकृषि योग्य क्षेत्रफल 188 लाख हेक्टेयरधसान नहर प्रणाली 113 वर्षनिचली गंगा नहर प्रणाली 142 वर्षपूर्वी यमुना नहर प्रणाली लगभग 190 वर्षबेतवा व केन नहर प्रणाली 135 वर्षयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथशारदा नहर प्रणाली 92 वर्ष पुरानीसिंचन क्षमता का सृजनसिंचाई विभाग
Previous Post

पुड्डुचेरी में कांग्रेस को करारा झटका, एक और विधायक ने दिया इस्तीफा

Next Post

सीएम योगी के विकास की बत्ती चार दिन में हो गयी गुल : अखिलेश यादव

Desk

Desk

Related Posts

Bigg Boss 19
Main Slider

Bigg Boss 19 पर इस कंपनी ने लगाया ये बड़ा आरोप, भेजा लीगल नोटिस

25/09/2025
Kalash Yatra
उत्तर प्रदेश

1008 महिलाओं ने निकाली 5 KM लंबी कलश यात्रा, लोगों ने बरसाए फूल

25/09/2025
Rahul Gandhi
राजनीति

अचानक गुरुग्राम पहुंचे राहुल गांधी, सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल

25/09/2025
PM Modi
Main Slider

यूपी अब निवेश और प्रगति का नया केंद्र है: पीएम मोदी

25/09/2025
CM Yogi
Main Slider

अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर है यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शोः सीएम योगी

25/09/2025
Next Post
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

सीएम योगी के विकास की बत्ती चार दिन में हो गयी गुल : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूर करें : एसएस संधू

13/02/2022
CM Dhami

नगर निकाय शहरो की आत्मा -सीएम धामी

20/05/2025
शादी के बाद

शादी के बाद मर्द से औरत बना पति, अब दोनों साथ में बिता रहे खुशहाल जिंदगी

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version