• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के विकास की बत्ती चार दिन में हो गयी गुल : अखिलेश यादव

Desk by Desk
21/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस और अपराधियों के लिए राम नाम सत्य के जाप की पोल खुल रही है।

श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि चार दिन में ही श्री योगी के विकास की बत्ती गुल हो गई है। बिजली विभाग ने मुख्यमंत्री के वीआईपी गृह जिले गोरखपुर में उन्हीं के द्वारा उद्घाटित गुरू गोरक्षनाथ घाट और रामघाट की बिजली काट दी है। यह घटना लोकार्पण के चौथे दिन ही घटी।

कानपुर में शौचालय निर्माण के लिए अपनी बुजुर्ग मां को गोद में लिए सरकारी महकमों के चक्कर लगा रहा बेटा ‘स्वच्छ भारत‘ के नाम पर भाजपा सरकार में चल रहे महाभ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है। कागजों पर ओडीएफ घोषित हो चुके कठारा गांव में अब तक शौचालय बना नही है।

भारत : इशांत शर्मा टेस्ट शतक पूरा करने वाले बनेंगे 11वें खिलाड़ी

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आलम यह है कि बीमारी से ज्यादा लखनऊ पीजीआई में इलाज के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मरीजों और तीमारदारों को दर्द दे रही है। डाक्टर से पर्चा दिखाने के लिए मरीज ओपीडी नहीं जा पा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि सीएम के गृह जिले गोरखपुर के करीब सीमावर्ती इलाकों के लोग नेपाल जाकर तेल भराने को मजबूर है। मंहगाई कम करने के नाम पर वोट लेने के बाद भाजपा क्यों मंहगाई की आग में जला रही ह। 70 सालों में भी जो मंहगाई नहीं आई उसे भाजपा सरकार ने सालभर में कर डाला।

उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर विनाश का तांडव मचाने वालों ने जनता को मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है। अब जनता भाजपा को हमेशा के लिए छुट्टी देने के लिए तैयार बैठी है।

Tags: akhilesh yadavChief Ministercm yogiCorruptionCriminalsdevelopmentJaapLight of developmentPolRam Naam SatyaSP PresidentYogi Adityanathzero toleranceअखिलेश यादवअपराधियोंजापजीरो टालरेंसपोलभ्रष्‍टाचारमुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथराम नाम सत्यविकासविकास की बत्ती चार दिन में हो गयी गुलसपा अध्यक्षसमाजवादी पार्टी अध्यक्षसीएम योगी
Previous Post

सिंचाई परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय सीमा से पूरा करें : सीएम योगी

Next Post

चेन्नई की पिच को दोष देना गलत, हम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेले: स्टुअर्ट ब्रॉड

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
स्टुअर्ट ब्रॉड Stuart Broad

चेन्नई की पिच को दोष देना गलत, हम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेले: स्टुअर्ट ब्रॉड

यह भी पढ़ें

drug smuggler arrested

करोड़ो की हेरोइन के साथ STF के हत्थे चढ़ा मादक तस्कर

29/07/2022
AK Sharma

एके शर्मा ने छठ महापर्व पर आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा अर्चना की

31/10/2022
CM Yogi

कांग्रेस का पेट कभी नहीं भरने वाला, यह गरीबों के हकों पर डकैती डालते हैंः योगी

21/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version