Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस महल में नहीं जाती है, महल कांग्रेस में आते हैं : कमलनाथ

कमलनाथ

कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि राज्य में हो रहे 28 विधानसभा उपचुनाव साधारण चुनाव नहीं हैं।

श्री कमलनाथ अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले राजपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती आशा दोहरे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी मौजूद थे।

श्री कमलनाथ ने कहा कि ये सभी को सोचना चाहिए कि उपचुनाव क्यों हो रहे हैं। कांग्रेस की सरकार मात्र 15 माह में ही क्यों गिरा दी गयी। क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह सब उचित है। जनता को सोच समझकर सच्चाई का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वर्गों के हित में कार्य किए जाएंगे।

अवैध खनन में दखल रायबरेली पुलिस को पड़ा भारी, एक पुलिसकर्मी और पीआरडी जवान की मौत

उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले इस इलाके का जिक्र करते हुए कहा कि वे 40 वर्षों बाद यहां आए हैं। उन्हें अनुमान था कि इस क्षेत्र का काफी विकास हुआ होगा, लेकिन देखकर हैरान हैं कि यह क्षेत्र अब भी विकास की बाट देख रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएं और उनके (श्री कमलनाथ) मुख्यमंत्री बनने पर इस अंचल का भी विकास होगा।

श्री कमलनाथ ने गुना संसदीय क्षेत्र में वर्ष 2019 के चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पराजय की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने सही पहचान कर ली थी और उसने पूरे प्रदेश को संदेश दे दिया था कि अब वे आजाद हो गए हैं। इससे साबित हो गया था कि कांग्रेस महल में नहीं जाती है, महल कांग्रेस में आते हैं।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने एक साल के कार्यकाल में बनाया गिरफ्तारी रिकॉर्ड, इतनी बार हुए गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि वे महाराजा, मामा या चाय बेचने वाले नहीं हैं। वे तो ‘कमलनाथ’ हैं। वे झूठी घोषणाएं नहीं करते हैं। उन्होंने चाय भी नहीं बेची है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने छिंदवाड़ा में बहुत बड़ा हनुमान मंदिर अवश्य बनवाया है। उन्होंने श्री सिंधिया के अलावा श्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों की भी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस क्षेत्र के साथ ही सभी वर्गों का विकास किया जाएगा।

अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि श्री सिंधिया ने गद्दारी की है और इस वजह से कांग्रेस की सरकार गिर गयी। उन्होंने लोगों से ऐसे लाेगों को सबक सिखाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी कांग्रेस को विजयी बनाने की बात कही।

Exit mobile version