• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव में हार की गाज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर गिरना तय

Desk by Desk
19/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर
0
पश्चिम बंगाल चुनाव

पश्चिम बंगाल चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश समिति में बदलाव तय माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को हटाने को लेकर दबाव बढ़ा हुआ है। पार्टी के अंदर से ही अध्यक्ष के खिलाफ आवाज उठने लगी है। वैसे, हार के कारणों को लेकर समीक्षा की बात की जा रही है, लेकिन अब तक जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।

महागठबंधन के अंदर भी यह आवाज उठ रही है कि कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण जहां महागठबंधन के हाथों से सत्ता छिटक गई वहीं फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता नसीब हो सकी।

भाजपा जहां 74 सीटों के साथ राजग में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर गई वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर लड़कर भी सिर्फ 19 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। कांग्रेस ने इस विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में जो कुछ किया उस पर पार्टी के अंदर ही चौतरफा सवाल उठ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में भी कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाई जाने लगी है।

देव दीपावली पर 30 नवम्बर  को 15 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के 84 घाट

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद उठ रहे सवाल के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। सूत्र कहते हैं कि कांग्रेस आलाकमान ने मदन मोहन झा को दिल्ली तलब किया है।

कांग्रेस के कार्यकतार्ओं ने टिकट बंटवारे में लेन-देन और अन्य गड़बड़ियों के आरोप भी लगाए थे।
कांग्रेस प्रदेश समिति के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश पाल ने बताया कि टिकट बंटवारे में सामाजिक समीकरणों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि सभी दल पिछड़े और अति पिछड़ों को साधने की कोशिश में जुटे थे, जबकि कांग्रेस 70 में से सिर्फ एक टिकट अतिपिछड़ा वर्ग को दिया गया। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं तो गड़बड़ी हुई है, तभी तो इतनी करारी हार हुई है।

राजद के नेता शिवानंद तिवारी ने तो कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर भी सवाल खडे कर दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर भी कहते हैं कि कांग्रेस के कारण ही महागठबंधन की हार हुई है। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में गड़बड़ी हुई हो या प्रचार में कमी हुई हो, कुछ न कुछ कमी रही तभी तो हार हुई है। उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि 2015 विधानसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित कांग्रेस इस चुनाव में राजद में दबाव बनाकर अपने हिस्से में 70 सीटें कर ली थी, लेकिन मात्र 19 सीटें ही जीत सकी। ऐसी स्थिति में न केवल पार्टी के अंदर बल्कि महागठबंधन में कांग्रेस के विरोध में आवाज उठ रही है।

Tags: Bihar Assembly ElectionscongressState President Madan Mohan Jhaकांग्रेसप्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झाबिहारबिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

बेंगलुरु टेक समिट के वीडियो कॉन्फ्रेंस मे PM मोदी बोले, ‘टेक ने हमारी जिंदगी बदल दी’

Next Post

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के स्वास्थ्य को लेकर बेटी ने दी ये जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

Vaishno Devi
Main Slider

वैष्णो देवी में रोपवे पर विवाद तेज, कटरा में बाजार बंद

18/02/2026
Salman Khan, Salim Khan
Main Slider

वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलीम खान, डॉक्टर्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

18/02/2026
Blinkit
Main Slider

Blinkit पर पुलिस का शिकंजा, हत्या से जुड़े मामले में FIR

18/02/2026
Muslim Reservation
Main Slider

मुस्लिम आरक्षण अब समाप्त, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

18/02/2026
UP Board Exam
Main Slider

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, पुष्पवर्षा व टीका लगाकर परीक्षार्थियों किया गया स्वागत

18/02/2026
Next Post

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के स्वास्थ्य को लेकर बेटी ने दी ये जानकारी

यह भी पढ़ें

तारा सुतारिया ने समंदर किनारे रेड बिकिनी में दिया हॉट पोज

20/11/2020
FIR lodge

भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा

27/01/2021
Vicky Kaushal

विक्की कौशल को फैन ने दिए समोसे और जलेबी, एक्टर ने कुछ इस तरह जाहीर की खुशी

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version