• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा

Writer D by Writer D
27/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
FIR lodge

FIR lodge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के एक सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कुछ छात्रों द्वारा स्वेटर और ऊनी वस्त्र पहने बगैर योग किए जाने की कथित तौर पर भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कानपुर देहात के अकबरपुर थानाध्यक्ष तुलसी राम पांडे ने बुधवार को बताया कि कानपुर देहात के बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनीत दत्त की शिकायत पर पत्रकार मोहित, अमित और यासीन के खिलाफ भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दत्त ने पत्रकारों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अकबरपुर इलाके के एक सरकारी स्कूल में छात्रों द्वारा योग और अन्य व्यायाम किए जाने का वीडियो वायरल करते हुए भ्रम फैलाया कि स्कूल के बच्चे बिना ऊनी कपड़े पहने कड़ाके की सर्दी में व्यायाम करने को मजबूर हैं, जबकि यह सच नहीं है। दत्त ने आरोप लगाया कि पत्रकारों ने खबर में यह कहा कि स्कूल के बच्चे कड़ाके की ठंड में ऊनी कपड़ों के बगैर योग करने को मजबूर हैं और अधिकारी कार्यक्रम में मस्त हैं।

नाबालिग लड़की के अपहर्ताओं की कार नदी में गिरी, तीन की मौत

उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों ने इस मामले पर उनसे प्रतिक्रिया लेने के दौरान उन्हें धमकाया कि अगर वह उनका कहा नहीं मानेंगे तो ठीक नहीं होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक सच्चाई यह है कि बच्चे ऊनी कपड़े पहने हुए थे और चूंकि व्यायाम ऊनी कपड़े पहनकर नहीं किया जा सकता।  लिहाजा उनसे कुछ देर के लिए स्वेटर उतारने को कहा गया था। उसके बाद फौरन ही उन्हें ऊनी वस्त्र पहना दिए गए थे।

कानपुर देहात के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने इस बारे में कहा यह बहुत तकलीफदेह है कि कुछ पत्रकार जो कि उस कार्यक्रम में मौजूद भी नहीं थे उन्होंने ऐसी गलत खबर फैलाई। आप सभी जानते हैं कि स्वेटर और कोट पहनकर योग नहीं किया जा सकता। सूत्रों के मुताबिक स्कूल में यह कार्यक्रम पिछले रविवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह, अनेक विधायक और सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए थे।

यूपी एसटीएफ ने इनामी गैंगेस्टर सुलतानपुर से किया गिरफ्तार

मामले के आरोपी पत्रकार अमित सिंह ने इस बारे में कहा कि स्कूल के बच्चे कड़ाके की सर्दी में मामूली शर्ट और पैंट पहनकर योग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कतई न्याय संगत नहीं है और वहां मौजूद अधिकारियों को मौसम का ख्याल रखना चाहिए था। बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags: crime newsfake journalistkanpur newsup news
Previous Post

नाबालिग लड़की के अपहर्ताओं की कार नदी में गिरी, तीन की मौत

Next Post

बाल यौन शोषण मामला: सीबीआई ने छह और पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज कराए

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
child abuse case

बाल यौन शोषण मामला: सीबीआई ने छह और पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज कराए

यह भी पढ़ें

Sanjay Raut

संजय राऊत का फ्लैट ED ने किया सील, हो सकते है गिरफ्तार

31/07/2022
mother of three children escaped

7वीं में पढ़ने वाले प्रेमी के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां, गांव में मचा हड़कंप

17/03/2021
Illegal Liquor

60 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

09/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version