• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बीजेपी में शामिल

Writer D by Writer D
13/03/2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
Ajay Kapoor

Ajay Kapoor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 कानपुर। कांग्रेस पार्टी 2024 चुनाव की तैयारियों में जुटी है। टिकट तय करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक एक राउंड हो चुकी है। इसी हफ़्ते दूसरे दौर की भी मीटिंग हो सकती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गॉंधी के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकार ही है। लेकिन इन सबके बीच जिनके नाम की चर्चा चुनाव लड़ने की थी, वही पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में खबर है कि यूपी में कांग्रेस को आज एक और झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ( Ajay Kapoor) आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

कौन हैं अजय कपूर ( Ajay Kapoor) ?

अजय कपूर ( Ajay Kapoor) बिहार के सह प्रभारी भी हैं। उनकी गिनती यूपी कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है। अजय कपूर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में थे। एक समय में कानपुर तो कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। अजय कपूर खुद तीन बार विधायक रहे। वे दो बार गोविंद नगर से और एक बार किदवई नगर विधानसभा सीट से एमएलए रहे। इस बार उनकी दावेदारी कानपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की थी। यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन है। गठबंधन में कानपुर की सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

कानपुर में कांग्रेस पिछले बीस सालों से दो गुटों में बँटी रही। श्रीप्रकाश जायसवाल और अजय कपूर इन गुटों के नेता रहे। जायसवाल दिल्ली की राजनीति करते रहे और कपूर यूपी की। जायसवाल गुट के कमजोर होने पर कपूर ने दिल्ली का रूख कर लिया। अब वे आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना उनके रिश्तेदार हैं। बीजेपी ने कानपुर से उम्मीदवार तय नहीं किया है। अभी सत्य देव पचौरी वहॉं से बीजेपी के सांसद हैं।

दूरदर्शन पर रोजाना होंगे रामलला के दर्शन, सुबह प्रसारित होगी नित्य श्रृंगार आरती

अगर अजय कपूर ( Ajay Kapoor)  की संपत्ति की बात करें तो बीते चुनाव में नामांकन के दौरान दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 69 करोड़ है। हालांकि कहा यह भी जाता है कि बीते 15 सालों में उनकी संपत्ति करीब 14 गुना बढ़ी है। 2007 में नामांकन के दौरान अपनी कुल संपत्ति 5.28 करोड़ बताई थी। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति 31.39 करोड़ बताई थी

Tags: Ajay Kapoorbjpkanpur newsUP Congressup nes
Previous Post

दूरदर्शन पर रोजाना होंगे रामलला के दर्शन, सुबह प्रसारित होगी नित्य श्रृंगार आरती

Next Post

गुरु गोरखनाथ धाम कहलाएगा अमेठी का जायस स्टेशन, इनके भी बदल जाएंगे नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

07/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मानसून से पहले सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्य सचिव

07/05/2026
Next Post
Jais Railway Station

गुरु गोरखनाथ धाम कहलाएगा अमेठी का जायस स्टेशन, इनके भी बदल जाएंगे नाम

यह भी पढ़ें

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा आज होगी समाप्त

30/09/2020
Putrada Ekadashi

आज रखा जाएगा पापांकुशा एकादशी व्रत, जानें पूजन व व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

13/10/2024
नासा का मार्स 2020

नासा ने मंगल मिशन ‘मार्स 2020’ किया लॉन्च, रोवर लाल ग्रह के लिए रवाना

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version