• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ: सीएम योगी

Writer D by Writer D
03/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पाकिस्तान में कांग्रेस समर्थित बयानबाजी पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है।

संभल, बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए रवाना होने से पहले श्री योगी (CM Yogi) ने कहा “ यदि मोदी और भाजपा जीतते हैं तो देश में दीपावली मनाई जाती है तो वहीं कांग्रेस की जीत पर पाकिस्तान में जश्न मनाया जाता है। इस अंतर को देश की जनता को समझना चाहिए और देश विरोधी तत्वों को नकार देना चाहिए। ”

योगी (CM Yogi) ने कहा कि चुनाव आज चरम पर पहुंच चुका है। स्वाभाविक रूप से जो देश के दुश्मन हैं वह चुनाव के दौरान श्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में जो माहौल है उसको खराब करने का भरसक प्रयास करेंगे। कुछ चीजें पूरे देश की जनता को देखनी चाहिएं कि कैसे पाकिस्तान श्री राहुल गांधी को प्रोजेक्ट कर रहा है। पाकिस्तान सरकार का एक पूर्व मंत्री जो बेशर्मी के साथ पुलवामा की घटना का समर्थन करता है, वही व्यक्ति आज राहुल गांधी को सपोर्ट कर रहा है और राहुल गांधी को लेकर प्रफुल्लित हो रहा हो। यह दिखाता है कि कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मनों का साथ दोनों साथ हैं। ये दिखाता है कि मोदी जीतेंगे तो भारत में दीपावली होगी, लेकिन यदि कांग्रेस कहीं पर सफलता प्राप्त करे तो पाकिस्तान उससे प्रफुल्लित हो रहा है। लोगों को समझना चाहिए कि इसके पीछे भारत विरोधी ताकतों की मंशा क्या है।

देश में तालिबानी शासन लागू करना चाहती है कांग्रेस: सीएम योगी

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद अपने मार्ग से भटक गई है। उसने अपने स्वार्थ के लिए पहले देश का विभाजन किया और फिर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के अंदर तुष्टीकरण की नीतियों को आगे बढ़ाया। तुष्टीकरण की नीतियों का ही दुष्परिणाम था कि देश के अंदर अलगाववाद और उग्रवाद चरम पर पहुंचा। कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों के कारण देश के अंदर नक्सलवाद भी तेजी से फैला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्ष के अंदर जो कार्य किया है उसके कारण आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद को नियंत्रित किया जा सका है। आज देश के अंदर एक सकारात्मक माहौल बना है। विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लेकर एक बेहतर माहौल बना है, जिससे अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि स्वाभाविक रूप से आम जनमानस का रुझान इन सभी बातों को लेकर श्री मोदी के समर्थन में है। पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस की विभाजनकारी, तुष्टीकरण की नीतियों का देश की जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को जोरदार जवाब देकर उनकी मंशा पर पानी फेरने का काम करेगी और मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन फिर एक बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024Lucknow NewsYogi News
Previous Post

शेयर बाजार में भूचाल, 3 लाख करोड़ स्‍वाहा

Next Post

पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 4 सौ करोड़ दबाने वाले 47 बिल्डर्स को नोटिस

18/06/2025
Dhami Cabinet
Main Slider

धामी कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

18/06/2025
Bomb threat to Hyderabad airport
Main Slider

हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

18/06/2025
piyush goyal, cm yogi
उत्तर प्रदेश

GeM पर यूपी बना अग्रणी राज्य, केंद्र सरकार ने यूपी मॉडल को सराहा

18/06/2025
Ruckus over vacating SP office, district president in custody
Main Slider

सपा कार्यालय खाली कराने पर हंगामा, जिलाध्यक्ष समेत 15 पदाधिकारी हिरासत में

18/06/2025
Next Post
Kailash Gahtodi

पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- अंग्रेज चले गए और इन्हें छोड़ गए…

06/11/2024
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव होंगे सदन में प्रतिपक्ष नेता, शिवपाल ने कह दी ये बात

26/03/2022
Acid Attack

बच्चों के विवाद में बुजुर्ग ने दो महिलाओं पर फेंका तेजाब, दोनों झुलसी

06/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version