• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में तालिबानी शासन लागू करना चाहती है कांग्रेस: सीएम योगी

Writer D by Writer D
02/05/2024
in उत्तर प्रदेश, एटा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने धर्म आधारित आरक्षण की खुल कर मुखालफत करते हुये कहा कि कांग्रेस जानबूझकर देश का इस्लामीकरण करने की नीयत से तालिबानी शासन लागू करना चाहती है।

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू भइया के समर्थन में गुरुवार को यहां आयोजित एक चुनावी जनसभा में उन्होने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश में धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे मगर कांग्रेस धर्म आधारित आरक्षण जरिये देश को फिर से विभाजन की ओर धकेलने का कुत्सित प्रयास कर रही है।

उन्होने दलित और पिछड़े वर्ग को सावधान करते हुये कहा “ आप कांग्रेस और सपा के गठबंधन से सावधान हो जाइए। ये लोग पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति के आरक्षण में से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं, जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान का अपमान है। यह वही कांग्रेस है जो कहती थी कि राम हुए ही नहीं जबकि हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इसे हमने करके भी दिखाया है। वहीं सपा कहती थी कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन श्रद्धेय कल्याण सिंह के त्याग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और आप सभी के आशीर्वाद से अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। यही नहीं देश में पहली बार देश की राष्ट्रपति ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किये। ”

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा “ आपके सामने भगवान राम के प्रति द्रोह करने वाले और राम भक्तों की टोली दोनों है। ऐसे में निर्णय आपको करना है कि सपा और कांग्रेस आपके वोट के लायक हैं या नहीं। इन्हाेंने कल्याण सिंह का अपमान किया। सपा ने उनकी मृत्यु पर संवेदना के दो शब्द भी नहीं व्यक्त किये। प्रदेश में सपा के समय में राजू पाल और उमेश पाल की हत्या हुई थी, आज वह मिट्टी में मिल गये हैं। ”

योगी (CM Yogi) ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही आपके हितों के लिए संवेदनशील तरीके से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। इसके साथ ही आज देश पूरी तरह से सुरक्षित है। देश में आतंकवाद और नक्सलवाद नियंत्रित है। देश में विकास के लिए जो काम हुए हैं, वह आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव रखेंगे। कांग्रेस और सपा आरक्षण में सेंध लगाना चाहती है। इतना ही नहीं वह अल्पसंख्यकों को उनकी रुचि के अनुरूप खान-पान की स्वतंत्रता भी देने की बात कह रही है। ऐसे में कांग्रेस को भी यह बताना चाहिये कि ऐसा कौन का भोजन है जो बहुसंख्यकों से इतर है। वह तो एक ही हो सकता है गौ मांस क्योंकि हिंदू इसी का विरोध और परहेज करता है। प्रदेश में गौ हत्या पर प्रतिबंध है, लेकिन कांग्रेस और सपा गौ हत्या को वैध करना चाहती है।

इंडी गठबंधन को वोट देना महापाप: सीएम योगी

उन्होने (CM Yogi) कहा “ श्रद्धेय कल्याण सिंह ने अपना पूरा जीवन प्रदेश के विकास के लिये दिया। उन्हाेंने राम जन्मभूमि के लिए अपनी कुर्सी तक ठुकरा दी। आज उनका सपना साकार हुआ है। भाजपा ने देश में जो करके दिखाया है, वह कांग्रेस, सपा और बसपा कभी नहीं कर पाती। आज एक तरफ जहां राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है, वहीं दूसरी तरफ बड़े-बड़े माफिया का राम नाम सत्य भी हुआ है। सपा, बसपा और कांग्रेस देश को सुरक्षा के साथ सम्मान नहीं दे सकती हैं तो हमें इस समस्या को पालना ही क्यों है। ऐसे में मेरी आप से अपील है कि इनको कतई वोट मत दीजिये। आप श्रद्धेय बाबू जी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से देश की सत्ता सौंपने के लिए लोकसभा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू भैया को वोट दीजिये।”

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाध्यक्ष कासगंज केपी सिंह सोलंकी, लोकसभा प्रभारी नागेंद्र दुबे, लोकसभा के संयोजक पप्रेंद्र पाल सिंह पप्पू भइया आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogietah newslok sabha elections 2024up newsYogi News
Previous Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में स्थापित किए नए आयाम

Next Post

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 18 लाख पार, मई तक फुल

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
Chardham Yatra

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 18 लाख पार, मई तक फुल

यह भी पढ़ें

Farmer dies after being hit by train

युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

03/05/2022

चुनाव ड्यूटी में सुरक्षाकर्मियों से भरी बस का हुआ स्टेरिंग फेल, जवानों ने कूदकर बचाई जान

18/02/2022
Coronavirus

जानिए चीन से निकला हुआ कोरोना वायरस वहां कैसे हो गया कंट्रोल?

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version