• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं को बेरोजगार कर रही है भाजपा सरकार: शिवशंकर शुक्ला

Writer D by Writer D
27/06/2022
in उत्तर प्रदेश, बाराबंकी
0
satyagrah movement

satyagrah movement

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को बेरोजगार कर रही है। युवाओं के हाथों से रोजगार के अवसर छीन रही है। केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना भी कुछ इसी प्रकार युवाओं के साथ छल करने के लिए तैयार की गई है। यह बात सोमवार को कांग्रेस (Congress) के सत्याग्रह आंदोलन (Satyagraha movement) में सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. शिवशंकर शुक्ला ने कही।

बनीकोडर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परिसर में आयोजित सत्याग्रह आंदोलन (Satyagraha movement) में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। मोदी और योगी के संभाले कुछ भी नहीं संभल रहा है।

satyagrah movement

युवा, छात्र, शिक्षक, किसान, व्यापारी, किसान, मजदूर सभी इस सरकार से परेशान हैं। डा0 भस्मा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। न तो वह युवाओं को रोजगार दे पा रही है और न ही किसानों को राहत दे पा रही है। समाज का हर वर्ग इस सरकार से आहत है। आफाक अहमद इफ्फू ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अग्निपथ योजना लागू करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

Presidential Election: यशवंत सिन्हा ने किया नामांकन, राहुल गांधी-अखिलेश भी रहे मौजूद

कांग्रेस उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेतृत्व को परेशान करने की कोशिश में लगा है। हमारी जनप्रिय नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को फंसाना चाहता है।

सत्याग्रह आंदोलन (Satyagraha movement) में मुख्य रूप से राम विलास वर्मा, श्रीधर चतुर्वेदी, विनय मिश्र, अनिल तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, चित्रा वर्मा, रामफेर रावत, राजू रावत, सुरेन्द्र सिंह, प्रेम नारायन मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Tags: aghnipath yojnabarabanki newscongressup news
Previous Post

भाजपा वंशवादी परिवार नहीं बल्कि राष्ट्रवादी पार्टी : स्वतंत्र देव

Next Post

योगी सरकार में मरीजों के लिए बड़ी मददगार बनीं 102 और 108 एम्बुलेंस सेवाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Ats arrested farhan nabi siddiqui from noida
उत्तर प्रदेश

UP ATS की बड़ी कार्रवाई: घुसपैठियों को छिपाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 11 करोड़ की विदेशी फंडिंग उजागर

09/11/2025
Rape
Main Slider

मदरसे में शर्मनाक हरकत! नाबालिग छात्रा के साथ मौलवी ने की दरिंदगी

09/11/2025
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

फोटो पर रेड क्रॉस… रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी

08/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

यूपी दर्शन पार्क हमारे उत्कृष्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का बना उदाहरण: एके शर्मा

08/11/2025
Navdeep Rinwa
उत्तर प्रदेश

ECE ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की SIR अभियान में जुड़ने की अपील

08/11/2025
Next Post
Ambulance

योगी सरकार में मरीजों के लिए बड़ी मददगार बनीं 102 और 108 एम्बुलेंस सेवाएं

यह भी पढ़ें

CM तीरथ ने छात्रों को दी बड़ी रहत, इण्टरमीडिएट बोर्ड एग्जाम किए रद्द

02/06/2021
विराट कोहली virat kohli

टेस्ट में हार का कोई बहाना नहीं, अगले मैचों में देंगे कड़ी टक्कर : विराट कोहली

09/02/2021
krishna shroff

कृष्णा ने रेड बिकिनी में शेयर किया अपना हॉट वीडियो

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version