• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला कारागार के सामने सिपाही पर हमला, साथियों पर आरोप

Writer D by Writer D
28/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
Constable
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। जिला कारागार के सामने ही सिपाही पर साथी सिपाहियों (Constable) ने हमला कर दिया। जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है। बुधवार को हुई इस दुस्साहिक वारदात के पीछे जिला कारागार के पास चल रही अवैध कैंटीन का मामला बताया जा रहा है।फ़िलहाल घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सिपाही ने पांच सहकर्मियों के विरुद्ध शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

उल्लेखनीय है कि जिला कारागार में तैनात सिपाही मुकेश दुबे ( Constable Mukesh Dubey) बुधवार को सुबह ड्यूटी खत्म करअपने आवास पर जा रहे थे।वह कारागार गेट के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आए पांच लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे सिपाही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घटना की चीख-पुकार सुनकर पास ही आवासीय परिसर में रह रहे सिपाही के परिजन भी दौड़ कर मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे।सिपाही का आरोप है कि उसके साथ काम करने वाले पांच सिपाहियों ने ही हमला किया है।

आनन-फानन में घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। सिपाही ने अपने ही साथियों पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उसकी ड्यूटी भंडारे में लगी हुई है। कारागार के कुछ सिपाही अवैध रूप से कारागार के सामने कैंटीन चलाते है। उन सिपाहियों का कहना था कि वह भंडारे में कैदियों के खाने में कुछ मिला दे, जिससे कैदी उस खाने को पसंद न करें।

सिपाही का कहना है कि उसने सिपाहियों की बात मानने से इनकार कर दिया। इसी कारण से उस पर हमला हुआ है। घायल सिपाही ने कोतवाली में कारागार के सिपाहियों विजय सिंह, सौरभ वर्मा, प्रवेश सिंह, राजीव शुक्ला और जसवंत कुमार के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। जांच की जा रही है।

Tags: rai bareilley news
Previous Post

1.50 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक ने पत्नी को मार डाला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा भदोहीः सीएम योगी

23/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने नवंबर तक भदोही को टीबी मुक्त करने के लिए किया प्रेरित

23/06/2025
GCM
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में तीन चरणों में लागू होगी GCM प्रणाली, शहरों को मिलेगी ग्रीन रैंकिंग

23/06/2025
Amit Shah and CM Yogi visited Kashi Kotwal
Main Slider

केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया काशी कोतवाल का दर्शन

23/06/2025
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने नन्ही बच्ची ने सुबह लगाई गुहार, दोपहर में एडमिशन पाकर पूरी हुई मुराद

23/06/2025
Next Post
murder

भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक ने पत्नी को मार डाला

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना का रौद्र रूप, 24 घंटे में 1.84 लाख नए मामले

14/04/2021
pm modi

पीएम मोदी ने प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना को किया राष्ट्र को समर्पित

19/06/2022

युवक की गोली मारकर हत्या

25/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version