• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी 2.0: मंत्रिमंडल में अनुभव और जोश के संतुलन की कोशिश

Writer D by Writer D
23/03/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। नए-पुराने चेहरों के साथ पुष्कर सिंह धामी सरकार (dhami 2.0) उत्तराखंड में एक बार फिर आ गई है। प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता संभालने वाली धामी सरकार (dhami 2.0) के सामने अब मिशन 2024 की चुनौती है। यही वजह है कि धामी मंत्रिमंडल में अनुभव और जोश दोनों का तालमेल बिठाने की कोशिश की गई है। इस कोशिश में कई प्रमुख चेहरे धामी मंत्रिमंडल से गायब दिख रहे हैं।

पांच बार बागेश्वर से विधायक रह चुके चंदन राम दास भले ही काफी अनुभवी राजनेता हों, लेकिन सरकार में वह एकदम नया चेहरा हैं, क्योंकि पहली बार उन्हें मंत्री की कुर्सी नसीब हो रही है। पांच बार ही हरिद्वार से विधायक रह चुके मदन कौशिक इस बार मंत्रिमंडल से बाहर हैं। उन्हें स्पीकर बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब बहुत मजबूती से इस पद के लिए ऋतु खंडूरी का नाम सामने आ रहा है। ऐसे में फिलहाल मदन कौशिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे या फिर पार्टी हाईकमान ने उनके लिए कोई और भूमिका तय की है, इसका खुलासा आने वाले दिनों में ही हो पाएगा।

‘पुष्कर राज’ में धामी के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ, पारंपरिक वेश-भूषा में दिखीं रेखा आर्या

धामी मंत्रिमंडल में एकदम नए चेहरे के तौर पर सौरभ बहुगुणा सामने हैं। एचएन बहुगुणा के पोते और विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा दूसरी बार सितारगंज सीट से जीतकर आए हैं। भाजपा में हाशिये पर चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को उनके पुत्र का मंत्री बनना किसी पुरस्कार की तरह लग सकता है। पिछली विधानसभा के दौरान स्पीकर रहे प्रेमचंद अग्रवाल की मन की मुराद अब पूरी हो गई है। पिछली विधानसभा के दौरान ही एकाध मौकों पर यह चर्चा गरम थी कि उन्हें स्पीकर की कुर्सी से हटाकर मंत्री की कुर्सी दी जा सकती है, लेकिन पांच साल वह स्पीकर ही बने रहे।

शपथ ग्रहण समारोह: वेशभूषा रही आकर्षण का केन्द्र

यशपाल आर्य और हरक सिंह रावत जैसे कुछ दिनों के मेहमानों से भाजपा को चुनाव से पहले झटका मिला था, लेकिन सुबोध उनियाल और रेखा आर्या के मंत्री बनने से साफ हैं कि पार्टी ने यह संदेश भी दे दिया है कि इन दोनों को भाजपा मेहमान नहीं, बल्कि अपने भरोसेमंद साथी के तौर पर देख रही है। सतपाल महाराज 2017 में जब बडे़ प्रोफाइल के बावजूद चौबट्टाखाल सीट से उम्मीदवार बने थे, तब उनके सीएम कैंडिडेट की संभावनाएं प्रबल मानी जाती थीं, मगर अब भाजपा की रीति-नीति के साथ आत्मसात करते हुए ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने हकीकत को स्वीकार कर लिया है। हकीकत ये ही है कि वे भाजपा सरकार में बतौर एक वरिष्ठ मंत्री ही काम करेंगे। बामुश्किल जीत हासिल करने वाले डॉ धन सिंह रावत और जबरदस्त जीत हासिल करने वाले गणेश जोशी का दोबारा मंत्री बनना यह साबित कर रहा है कि भाजपा अपने इन वफादार साथियों में बेहतर संभावनाएं देख रही है।

पीएम मोदी की मौजूदगी में पुष्कर धामी के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ

धामी मंत्रिमंडल में जगह बनाने से बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत और अरविंद पांडेय भी चूक गए हैं। इनमें चुफाल की डीडीहाट सीट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए देखा जा रहा है। ऐसे में चुफाल का समायोजन राज्यसभा या किसी अन्य जगह के लिए किया जा सकता है। बंशीधर भगत को मौका नहीं दिया गया है। उनकी स्थिति को देखकर कुछ-कुछ स्वर्गीय हरबंश कपूर याद आ रहे हैं, जिन्हें वरिष्ठ होने के बावजूद पूरे पांच साल भाजपा ने मंत्री नहीं बनाया था।

शपथ लेते ही खो गया धामी 2.0 कैबिनेट मंत्री का फोन

अरविंद पांडेय ने यह मिथक तो तोड़ा कि शिक्षा मंत्री कभी अगला चुनाव नहीं जीतता, लेकिन फिलहाल यह मिथक कायम है कि शिक्षा मंत्री दोबारा मंत्री नहीं बनता। हालांकि मंत्रिमंडल में अभी तीन कुर्सियां खाली रखी गई हैं। देश, काल, परिस्थिति को देखते हुए भविष्य में इन कुर्सियों पर किसे विराजमान किया जाता है, यह देखने वाली बात होगी।

Tags: dhami 2.0National newsoath ceremonypushkar dhamiUttarakhand News
Previous Post

शपथ से पहले अचानक दिल्ली पहुंचे योगी, ये है बड़ी वजह

Next Post

हरकी पैड़ी पहुंचे सीएम धामी, गंगा आरती में हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post

हरकी पैड़ी पहुंचे सीएम धामी, गंगा आरती में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

rohit sharma

ICC Test Ranking : रोहित शर्मा पहली बार टॉप-5 में शामिल

01/09/2021

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त को एनसीबी ने हिरासत में लिया, जब्त की 15 लाख रुपये की ‘मेफेड्रोन’

02/02/2021

अब डुमरियागंज रेल लाइन बनने जा रहा है: सांसद

22/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version