• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मॉर्निंग वॉक के बाद करें इन का सेवन, आएगी ताजगी

Writer D by Writer D
10/10/2025
in फैशन/शैली
0
morning walk

morning walk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं आपकी दिनचर्या और खानपान। इसके लिए सभी अपनी दिनचर्या में मॉर्निंग वॉक (morning walk) को जरूर शामिल करते हैं। सुबह-सुबह की सैर मन को प्रफुल्लित करने के साथ ही मस्तिष्क को तरोताजा करने का काम करती हैं। मॉर्निंग वॉक के बाद थोड़ी थकान महसूस होती हैं लेकिन यह आपको पूरे दिन की ऊर्जा देती हैं। मॉर्निंग वॉक के बाद आप कैसा आहार करते हैं यह भी आपकी सेहत पर बहुत असर डालता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें मॉर्निंग वॉक के बाद करने से शरीर में स्फूर्ति और ताजगी आएगी।

सुबह की सैर (morning walk)  के बाद खाएं दही

दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो हमारी मांसपेशियों की मजबूती के लिए काफी लाभकारी है और इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। दही वजन भी कम करता है, इसलिए रोज सुबह नाश्ते में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। दही खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

नाश्ते में फ्रूट सलाद खाएं

सभी तरह के फलों में प्रोटीन, विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं, इसके अलावा फलों में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। फलों में फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है या दिल से संबंधित बीमारी है, उन्हें फ्रूट सलाद जरूर लेना चाहिए। इसमें सेव को जरूर शामिल करना चाहिए।

केला खाने से बढ़ेगी स्फूर्ति

कई लोगों को ऐसा लगता है कि केले में कार्बोहाइड्रेट अधिक होने की वजह से उनका वजन बढ़ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है यदि आप नाश्ते में सिर्फ दो केले भी खाते हैं, तो यह नाश्ते के लिए काफी है, क्योंकि इससे वजन भी नहीं बढ़ेगा और शरीर की ताकत भी बनी रहेगी।

भिगोई हुई बादाम

रात में 4 से 5 बादाम पानी में भिगोकर रखें, इसके बाद सुबह की सैर के बाद इन भीगे हुए बादामों का सेवन छिलके सहित करें। इससे भी काफी मात्रा में प्रोटीन की पूर्ति होगी और शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। इसके अतिरिक्त बादाम में विटामिन और काफी मात्रा में मिनरल्स होते हैं, जो कई प्रकार के रोगों से बचाव करते हैं।

नाश्ते में ओट्स भी फायदेमंद

ओट्स में फाइबर काफी मात्रा में होता है। ओट्स खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और यह पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन भी कम होता है। यह नाश्ता उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।

नाश्ते में शामिल करें अंकुरित आहार

अंकुरित आहार में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन्स और फाइबर भी होते हैं, जो नाश्ते में सबसे आवश्यक आहार है। इससे शरीर की सभी तरह से पूर्ति हो जाती है।

उबली हुईं हरी सब्जियां लाभकारी

मॉर्निंग वॉक के बाद हरी सब्जियों को उबालकर खाने से भी शरीर में ताजगी बनी रहती है, क्योंकि हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सुबह खाली पेट खाने से शरीर में जल्दी पहुंचते हैं। इससे शरीर का फैट भी नहीं बढ़ता है और मांसपेशियों में लचीलापन बना रहता है।

Tags: food after morning walkfood for enegyhealth tipshealth tips in hindihealthy lifeMorning Walk
Previous Post

फलों के छिलकों से मिलेगी ग्लोइंग स्किन

Next Post

तुलसी से चेहरे पर आएगा निखार, जानिए इसका इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

chiku milkshake
खाना-खजाना

तेज गर्मी में सुकून देगी ये ड्रिंक, इसका स्वाद जीत लेगा सबका दिल

22/05/2026
Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Feng shui
धर्म

घर लेकर आए फेंगशुई से जुड़ी चीजें, सफलता चूमेगी कदम

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
Next Post
Tulsi Facepack

तुलसी से चेहरे पर आएगा निखार, जानिए इसका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Hair Accessories

बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल का करें ये चीज

15/04/2024
BHU

BHU शुरू करेगा चार वर्षीय यूजी कोर्स, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

21/03/2024
Sundarlal Bahuguna dies from Corona

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण 

12/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version